
हर महिला अपनी ब्रेस्ट को सही शेप में रखने और सेहतमंद दिखने के लिए ब्रा पहनती है। लेकिन, गलत साइज या जरूरत से ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। रिसर्च के अनुसार, करीब 80% महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में यह पाया गया है कि ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, यह सांस लेने में परेशानी, ब्लड सर्कुलेशन की समस्या और पोस्चर खराब होने जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। यहां हम ब्रा पहनने के इतिहास, टाइट ब्रा पहनने के नुकसान, और ब्रा की सही देखभाल के बारे में विस्तार से जानेंगे।
कैसे हुई ब्रा पहनने की शुरुआत?ब्रा पहनने की शुरुआत ग्रीस की महिलाओं ने की थी। उस समय, ब्रा को ऊनी या लिनेन के बैंड से तैयार किया जाता था। इसे स्तनों के चारों ओर लपेटा जाता था। समय के साथ ब्रा के लुक और डिजाइन में कई बदलाव आए। आज, ब्रा महिलाओं की ड्रेसिंग का अहम हिस्सा बन चुकी है।
टाइट ब्रा पहनने के नुकसान
खराब ब्लड सर्कुलेशनज्यादा टाइट ब्रा पहनने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। खासकर हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए, यह समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है। पसीना बाहर न निकल पाने से कंधे और पीठ दर्द की संभावना भी बढ़ जाती है।
स्किन रैशेज और जलनटाइट ब्रा के कारण स्किन रैशेज, खुजली और जलन की समस्या आम हो जाती है। यह समस्या गर्मियों में अधिक बढ़ जाती है, जब पसीना त्वचा पर रगड़ का कारण बनता है।
खराब पोस्चरलंबे समय तक टाइट ब्रा पहनने से कंधे पर दबाव पड़ता है। इससे महिलाएं गलत पोस्चर अपनाने लगती हैं, जो समय के साथ उनकी आदत बन सकती है।
खुजली और एक्नेपसीने और रगड़ के कारण ब्रा लाइन में खुजली, एक्ने और घाव हो सकते हैं। यह समस्या गर्म और नम मौसम में अधिक गंभीर हो सकती है।
एसिडिटी और सीने में जलनटाइट ब्रा, विशेष रूप से वायर वाली, सीने पर दबाव डालती है। इससे एसिड रिफ्लक्स बढ़ सकता है, जो एसिडिटी और सीने में जलन का कारण बनता है।
ब्रा को धोने और सुखाने का सही तरीका हाथ से धोएं: ब्रा को हमेशा हाथों से हल्के साबुन और पानी की मदद से धोएं। सुनिश्चित करें कि साबुन अच्छी तरह निकल जाए।
खुली जगह में सुखाएं: ब्रा को हमेशा हवादार जगह में सुखाएं। ब्रा को कपड़ों के नीचे छिपाकर सुखाने से नमी बरकरार रहती है, जो बैक्टीरिया और गंध का कारण बन सकती है।
सही तरीके से स्टोर करें: ब्रा को उसकी शेप बनाए रखने के लिए सही तरीके से स्टोर करें।