तरबूज का जूस : ठंडक प्रदान कर आपको रखे खुश, विषैले तत्वों को निकाले बाहर, इन अंगों का यार...

गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है। ताजे फल और उनसे निकलने वाला जूस, गर्मियों में बहुत टेस्टी लगता है, खासकर अगर वो ठंडक दे। तरबूज और इसका जूस पीने से गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है। जिसकी किडनी में समस्या है वो तरबूज का जूस अवश्य पिएं।

खाली पेट तरबूज का जूस पीने से शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि तरबूज के जूस में काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पीने से इसके फायदे दोगुना काम करने लगते हैं। तरबूज शरीर को हाइड्रेट करने के साथ इंस्टेंट एनर्जी देने में भी मदद कर सकता है।

अगर आप रोज-रोज तरबूज नहीं खा सकते तो इसके जूस को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। तरबूज में पानी के अलावा कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको तरोताजा रखने और शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। तो चलिए आज हम आपको तरबूज का जूस पीने के फायदों के बारे में बताते हैं।


वजन में कमी

अगर आप अपने वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं तो तरबूज का जूस अवश्य पिएं। इससे शरीर में कमजोरी नहीं आएगी और एक्स्ट्रा फैट भी कम हो जाएगा।

पानी की कमी

तरबूज के जूस को पीने से शरीर में पानी की कमी भी दूर हो जाती है। महिलाओं को विशेष रूप से मासिक धर्म के दौरान जूस को काली मिर्च पाउडर के साथ अवश्य पीना चाहिए।


पाचन

पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए तरबूज आपकी मदद कर सकता है। तरबूज में पानी की अधिकता होती है और पानी भोजन पचाने में सबसे अहम तत्व माना जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कब्ज, डायरिया व गैस जैसी समस्याओं से निजात दिलाने का काम करता है।


किडनी

तरबूज को किडनी की समस्या में काफी फायदेमंद माना जाता है। तरबूज में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। तरबूज का जूस शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।


स्किन

तरबूज को स्किन के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। तरबूज में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इसे पीने से स्किन लंबे समय तक ग्लोइंग और तरोताजा नजर आती है। तरबूज असमय बुढ़ापे को रोकने में मदद कर सकता है।

अस्थमा में आरामदायक
कई लोगों को लगता है कि अस्थमा के रोगियों को तरबूज का ठंडा जूस नुकसान पहुँचा सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि इसे पीने से फायदा मिलता है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।