जरूरी नहीं प्रोटीन के लिए मांस या अंडे का करें सेवन, ये 5 शाकाहारी चीजें करेगी भरपाई

स्वस्थ और सेहतमंद शरीर के लिए जरूरी हैं पोषणयुक्त आहार लेना, खासतौर से प्रोटीन की भरपाई करना। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि लोग प्रोटीन के लिए मांस या अंडे का सेवन करने की सलाह देते है। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि शाकाहारी चीजों से इनकी भरपाई नहीं हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी शाकाहारी चीजें लेकर आए हैं जिनकी मदद से शरीर में प्रोटीन की कमी को आसानी से भरपाई की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

किनुवा

किनुवा एक तरह का बीज होता है। जिसे गेंहू के आटे के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बथुआ भी कह सकते हैं। किनुवा के बीज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसी के साथ ही अमीनो एसिड की मात्रा भी इस बीज में होती है। किनुवा प्रोटीन का एक अच्छा खासा स्त्रोत है जिसे अंडे या मांस की जगह पर खाया जा सकता है।

रामदाना या अमरनाथ

छोटे-छोटे सफेद दाने जिसे रामदाना, अमरनाथ या राजगिरा भी कहा जाता है। ये किनोवा की तरह ही काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ग्लूटेन फ्री रामदाना मैगनीज, फास्फोरस और आयरन से भरा होता है।

चिया सीड्स

चिया सी़ड्स भी प्रोटीन का अच्छा खासा स्त्रोत है। चिया सीड का इस्तेमाल ज्यादातर जैम और पुडिंग में किया जाता है। वहीं केक बेक करने के लिए अंडे की जगह पर भी इसे प्रयोग किया जाता है। चिया सीड में ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम और आयरन सोलेनियम पर्याप्त मात्रा में होता है।

टोफू

सोयाबीन के दूध से बनने वाले पनीर को टोफू कहा जाता है। टोफू वीगन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है क्योंकि ये प्रोटीन का ऐसा स्त्रोत है जो पौधों से उगने वाले फल से मिलता है। टोफू में प्रोटीन के साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है।

कुट्टू

कुट्टू अक्सर व्रत के समय खाया जाता है। रामदाना और किनोवा की तरह ही ये भी प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर इसका सेवन किया जाए तो शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। इसे भी ओट्स और गेहूं की तरह आटा बनाकर खाया जा सकता है।