रोज बर्न होगी 400 कैलोरीज, दिनचर्या में शामिल करें ये 5 एक्सरसाइज

शरीर की सही गतिविधि को चलाने के लिए शरीर की कैलोरीज का सही संतुलन होना आवश्यकता होता हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग अपने भोजन में ऐसे आहार लेते हैं जो हाई कैलोरी लेते हैं और इस वजह से मोटापा बढ़ने लगता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि ऐसी एक्सरसाइज को अपनाया जाए जो कई कैलोरीज बर्न करें। इसलिए आज हम आपको ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो रोज की 400 कैलोरीज बर्न करती हैं। तो आइये जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में।

* फास्ट वॉकिंग


रोजाना 30 मिनट के लिए 4 मील प्रति घंटे की गति से फास्ट वॉक करें। इससे लगभग 400 कैलोरी बर्न होती है। फास्ट वॉक आप दिन में कभी भी कर सकते है, जिससे मोटापा तो कंट्रोल रहेगा, साथ ही आपको ताजी हवा भी मिलेगी, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

* प्लायोमेट्रिक्स

प्लायोमेट्रिक्स एक्सरसाइज करके आप कम से कम समय में काफी कैलोरी बर्न की जा सकती हैं। इस एक्सरसाइज की मदद से आप महीने में लगभग 350 कैलोरी बर्न कर सकते है।

* स्क्वाट जंप

अपने दोनों पैरों को खोलकर किसी बेंच किसी बेंच के सामने खड़े हो जाए। फिर अपने घुटनों को मोड़े और कूल्हों को पीछे की ओर धकेलते हुए स्क्वाट की पोजीशन बनाएं। सीढ़ी से नीचे उतरें और फिर इस प्रक्रिया को दोहराएं।

* लंज जंप्स

पैरों को खोलकर रखें। अपने बाएं पैर को आगे करते हुए वीरासन की मुद्रा में बनाएं। अब अपने दाएं घुटने को बाएं टखने पर रखें। फिर इस पोजीशन में जमीन पर कूंदे।

* तैराकी


तैराकी से दिल की बीमारियों का खतरा बहुत कम होता है। इसके अलावा आप रोजाना 30 मिनट तैराकी करके 400 कैलोरी बर्न की जा सकती है।