ये फल और सब्जियां गर्मियों में रखेंगे आपको हाइड्रेट, जरूर करें आहार में शामिल

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं आयर तापमान में बढ़त होने लगी हैं। गर्मी की इस तपन से जीवन में कई बदलाव आते हैं। खासतौर से खानपान में बदलाव लाने की जरूरत होती हैं। गर्मियों के दिनों में शरीर को पानी की कमी महसूस होने लगती हैं जिसे डिहाइड्रेशन की समस्या कहते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि शरीर को पानी की पूरा आपूर्ति की जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो गर्मियों के दिनों में भी आपको हाइड्रेट रखेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

खरबूजा

गर्मियों के मौसम में खरबूजा बहुत पसंद किया जाता है। मीठा और रसीला खरबूजा में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है। खरबूजे में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। खरबूज में 90% तक पानी पाया जाता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है।

खीरा

भारतीय घरों में खीरा सलाद और रायते के तौर पर खाया जाता है। गर्मियों के मौसम में आप खीरे का सूप भी पी सकते हैं। खीरे में 90% तक पानी पाया जाता है। इसलिए खीरे का सेवन करना गर्मियों में काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

फूलगोभी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फूलगोभी में 92% तक पानी पाया जाता है। फूलगोभी विटामिन सी, विटामिन के और अन्य क्रूसिफेरस पाए जाते हैं। फूलगोभी न सिर्फ बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल और कम कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

तरबूज

रसीला और मीठा तरबूज गर्मियों के मौसम में लोगों को खूब पसंद आता है। तरबूज में लगभग 90% पानी पाया जाता है। इसके साथ ही यह फल लाइकोपीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है।

जड़ वाली सब्जियां

जड़ वाली सब्जियां जैसे मूली, गाजर, चुकंदर जैसी चीजों में 95% तक पानी पाया जाता है। गर्मियों में इन सब्जियों का सेवन करने से पेट ठंडा रहता है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। इन सब्जियों को आप सलाद के तौर पर डाइट में शामिल कर सकते हैं।