टोमेटो केचअप दूर करेगा नपुंसकता, जाने कैसें

नपुंसकता शायद किसी पुरुष की जिंदगी के दामन पर लगने वाला सबसे बड़ा दाग होगा। क्योंकि अगर किसी पुरुष के नाम के साथ अगर नपुंसक जुड़ जाता है तो वह पुरुष शर्मिंदगी के मारे ही धीरे-धीरे मरता रहता हैं। इस दाग से बचने के लिए पुरुष कई उपाय करता हैं और बाबा-हकीमों के फेरे लगाता रहता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दवाइयों की जगह अगर प्राकृतिक तत्वों को ग्रहण किया जाए तो ज्यादा फायदेमंद साबित होता हैं। ऐसी ही एक चीज है टमाटर और टोमैटो केचअप जो नपुंसकता से पीड़ित पुरुष के लिए वरदान साबित होता है, कैसे आइये जानते हैं।

एक्सपर्ट बतातें हैं कि रोज़ाना एक कप टमाटर जूस पीने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में इज़ाफा होता है। साथ ही मेल इंफर्टिलिटी की समस्या को भी इसके सेवन से खत्म करने में मदद मिलती है। दरअसल टमाटर के जूस से वीर्य की गुणवत्ता बढ़ाते वाले लाभकारी तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही टमाटर में ऐसे गुण भी होते हैं, जो मर्दानगी को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। साथ ही इसके सेवन से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। गौरतलब है कि एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है, जोकि स्पर्म काउंट को 70 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।

एक अध्ययन के मुताबिक एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण टमाटर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में मदद मिल पाती है। साथ ही इसमें शक्तिशाली पोषक तत्व भी होते हैं जो स्पर्म काउंट और स्पर्म मोर्टिलिटी दोनों को बेहतर बनाते हैं। कई शोध इस मत का समर्थन करते हैं, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इस विषय पर और शोध किये जाने की जरूरत है।

सही तरीके से बने ऑर्गेनिक टोमैटो केचअप का सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ती है। टमाटर लाल रंग का होता है और इसमें लाइकोपीन नामक शक्तिशाली और लाभदायक तत्व होता है, जो पुरुषों में स्पर्म की संख्या को बढ़ाता है। एसियन जर्नल ऑफ एंड्रोलॉजी में छपे एक शोध में यह बात सामने आयी।