गर्मियों के लिए डाइट प्लान, खाएं ये चीजे, जिससे बनी रहे आपकी सेहत

गर्मी के मौसम में हर व्यक्ति को अपने खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि गर्मियां शुरू होते ही कई परेशानियां आपको घेर लेती हैं। गर्मियों में खाई जाने वाली कुछ चीजें शरीर के अंदर गर्मी को बढ़ा देती हैं, जिसकी वजह से कब्‍ज, बदहजमी, पेट दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए हमे गर्मियों में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को अंदर से ठंडक दे। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में आपको कौन-सी चीज खानी चाहिए इससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।

- टमाटर : टमाटर एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, उनमें लाइकोपीन जैसे फायदेमंद फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं, जो पुरानी बीमारियों, विशेष रूप से कैंसर को ठीक करने में मदद करते हैं।

- जुकिनी : जुकिनी में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

- तरबूज : यह आपको ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है। पानी की भरपूर मात्रा के कारण इससे पेट भरा लगता है। साथ ही तरबूज में लाइकोपीन भी होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को सूर्य की क्षति से बचाता है।

- संतरा : संतरा पोटेशियम से भरपूर होता है। यह पोषक तत्व गर्मियों में महत्वपूर्ण है। इसमें लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है और यह मांसपेशियों की ऐंठन दूर करता है।

- दही : प्रोटीन से भरपूर दही गर्मियों में सेहत के लिहाज से काफी फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी भूख को शांत रखता है, जिससे आप नमकीन और उच्च कैलोरी से भरपूर स्नैक्स खाने से बचे रहते हैं। इससे आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मददगार बैक्टीरिया प्रोबियोटिक भी मिलते हैं।

- नारियल पानी : चॉय या कॉफी की बजाए आप गर्मियों में नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्‍िशयम, क्लोराइड और पोटैशि‍यम आपको हैल्दी बनाएं रखते हैं। आप चाहें तो नारियल पानी की बजाए नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

- कीवी : कीवी में विटामिन बी1, बी2, बी3, सी और के भरपूर मात्रा में होते हैं, जोकि हृदय, दांत, किडनी और ब्रैन से जुड़ी कई प्रॉबल्म को दूर करता है।

- खीरे : वैसे तो अधिकत लोग गर्मियों में खीरे को सैलेड के रूप में खाना पसंद करते हैं। मगर आप चाहें तो इसका रस निकाल कर भी पी सकते हैं। खीरे का सेवन गैस, एसीडिटी, सीने में जलन जैसी समस्याओं खत्म करता है।

- नींबू के साथ पुदीने का पानी :
नींबू की दो बूंदों के साथ एक गिलास छना हुआ पुदीने का पानी अद्भुत काम करता है। यह लिवर की सफाई करता है और आपके मेटाबॉलिजम को मजबूत बनाता है।