वजन घटाने के लिए सुबह उठते ही करें इन 4 चीजों का सेवन

वर्तमान समय में अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं और इसे कम करने के बारे में सोचते रहते हैं। बढ़ा हुआ वजन शरीर के मेटाबॉलिज्म को कम करते हुए आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता हैं। ऐसे में आपको अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो वेट लॉस में मदद करे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सुबह उठते ही सेवन करना वजन घटाने में मददगार साबित होता हैं।

भीगे हुए बादाम

अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना बादाम खाना फायदेमंद माना जाता है। इसमें आवश्यक विटामिन और खनिजों की खुराक भारी मात्रा में होती है, जो रातभर भूखे रहने के बाद सुबह आपको पूरे दिन की एनर्जी देती है। सुबह उठने के बाद 5 से 10 बादाम का सेवन करना चाहिए।

खजूर

खजूर तात्कालिक ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत है, जो आपके दिन को शुरू करने के लिए आवश्यक होती है। खजूर में घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को आसानी से काम करने में मदद करता है। यह कब्ज या अपच की समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करता है। खजूर में पाया जाने वाला उच्च पोटेशियम तत्व पेट और दस्त का इलाज भी कर सकता है।

पपीता

सुबह-सुबह खाली पेट पपीता खाना अच्छा है, क्योंकि इसमें क्लींजिंग गुण होते हैं और यह आपके पेट को साफ करने में मदद करता है। कब्‍ज की परेशानी में यह बेहद मददगार साबित होता है। पपीता खाने के कम से कम एक घंटे के बाद कुछ भी खाने से बचना चाहिए।

चिया सीड्स

चिया सीड्स संपूर्ण प्रोटीन का स्रोत होते हैं, क्योंकि इनमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो मैग्नीशियम, आयरन और बी-विटामिन से भरे होते हैं। इन सुपर बीजों का एक चम्मच रात भर पानी में भिगोएं और उन्हें सुबह पानी के साथ यह स्मूदी में डालकर नाश्‍ते के रूप में लें।