क्या आपके शरीर पर भी हैं कोई पुरानी चोट का निशान, इन तरीकों से हटाए उन्हें

खूबसूरत और बेदाग त्वचा हर लड़की की चाहत होती हैं जिसे पाने के लिए वे पैसा पानी की तरह बहाती हैं। लेकिन त्वचा पार कुछ दाग ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए रह जाते हैं, खासतौर से किसी पुरानी चोट का निशान। इन निशान की वजह से लड़कियां अपनी पसन् के कपड़े नहीं पहन पाती हैं क्योंकि ये निशान लुक को खराब करते हैं। ऐसे में चोट के ये निशान हटाने के लिए लड़कियां लेजर टिट्रमेंट तक करवा लेती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पुरानी चोट का निशान आसानी से दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

विनेगर

विनेगर का स्वाद खाने में अच्छा नही होता लेकिन इसके फायदे बहुत लाजवाब होते हैं। चाहें बालों के देखभाल के लिए हो या फिर शरीर से चोट के निशान हटाने के लिए। स्किन से चोट के निशान हटाने के लिए रूई में पानी और विनेगर को मिक्स करके अपने निशान पर लगाएं। ऐसा आपको हर रोज सोने से पहले करना होगा।

नींबू

नींबू में ब्लीचिंग एजेंट पाया जाता है। नींबू का इस्तेमाल कॉस्मेटिक में भी किया जाता है। किसी भी निशान को हल्का करने के लिए नींबू कारगार होता है। इसके साथ ही नींबू स्किन से डेड सेल्स को हटाकर नई स्किन लाने में मदद करता है।

विटामिन ई

विटामिन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हमारे शरीर को अलग-अलग चीज के लिए अलग विटामिन की जरूरत होती है। ठीक ऐसे ही विटामिन ई भी काम करता है। बालों को सुंदर बनाना हो या फिर चेहरे पर ग्लो लाना हो विटामिन ई बहुत फायदेमंद साबित होता है। ठीक ऐसे ही शरीर से चोट के निशान हल्के करने के लिए विटामिन ई कारगार है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा के बहुत फायदे होते हैं। शरीर पर किसी भी प्रकार के निशान को हटाने के लिए एलोवेरा पत्ती में से उसकी परत उतार कर उसके अंदर का हिस्सा निकालें। इसके बाद इसमें से निकलने वाले जेल को अपने निशान पर लगाएं। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से जेल को साप कर लें।

खीरा

वैसे तो खीरे को खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है। लेकिन खीरे के स्वास्थ्य फायदों के साथ-साथ स्किन के लिए लाभकारी होता है। खीरे से स्किन हाइड्रेटेड होती है। खिरा त्वचा पर दिखने वाले निशान को हल्का कर देता है और नमी पैदा करता है।


नारियल का तेल

शरीर से निशान हटाने के लिए नारियल तेल को गर्म करें और इससे चोट के निशान पर लगाकर मालिश करें। ऐसा आपको दिन में कम से कम 4 बार करना है।