बढ़ती उम्र के साथ दाँतों को स्वस्थ रखना बड़ी चुनौती, लें इन टिप्स की मदद

शरीर में अधिकतर बीमारियों की वजह मुंह की गंदगी होती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स रोज सुबह उठकर दांतों की अच्छे से सफाई करने की सलाह देते हैं। दरअसल, रातभर मुंह में कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया पनपते हैं, जो दांतों और मसूड़ों को कमजोर बनाते हैं। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश करने की सलाह दी जाती है। कई बार लोगों की बैड टी पीने की आदत की वजह से भी दांत जल्दी खराब होने लगते हैं। हालांकि, एक उम्र तक तो आपके दांत इन सभी गलत आदतों को झेलते रहते हैं, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे दांत तेजी से खराब होने लगते हैं। बढ़ती उम्र में भी दांतों को स्वस्थ बनाए रखना एक चुनौती होती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपने दांतों को हमेशा चमकदार और स्वस्थ रख सकते हैं।

कीड़ा लगने से बचाए लौंग

लौंग दांतो के लिए बहुत फायदेमंद है। लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं, जो दांतों में कीड़ा लगने से रोकता है। इसके साथ ही दांतों को जड़ों से मजबूत भी बनाती है। इसके लिए साबुत लौंग को दांतों के बीच में रख सकते हैं। इसके अलावा दांतों पर लौंग का तेल भी लगा सकते हैं।

नमक के पानी का करें इस्तेमाल

रोज सुबह हल्के गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने से दांतों की गंदगी साफ होती है। इसके साथ ही दांतों की जड़े मजबूत होती हैं। नमक और गर्म पानी से मसूड़ों में होने वाली सूजन से भी राहत मिलती है।

पायरिया को दूर करेगा सरसों का तेल

सरसों का तेल बहुत गुणकारी होता है अगर आपको इसके सही इस्तेमाल का पता हो तो। दांतों के लिए भी सरसों का तेल काफी फायदेमंद है। अगर दांतों में पायरिया हो जाता है तो सरसों के तेल से फायदा मिलता है। पायरिया की समस्या को दूर करने के लिए सरसों के तेल में नमक को मिलाकर लगाया जा सकता है। इसके लिए सरसों के तेल की कुछ बूंदों में आधा चुटकी नमक को मिलाएं और रोज अपने दांतों पर मसाज करें, फायदा मिलेगा।

रोज करें दो बार ब्रश

दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए उनकी साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी होता है। डेंटिस्ट की मानें तो दिन में दो बार ब्रश किया जाना चाहिए, ताकि दांत सालों-साल तक मजबूत और स्वस्थ बने रहें।

दूध को करें अपने आहार में शामिल

स्वस्थ और मजबूत दाँतों के लिए कैल्शियम और प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। इसके लिए दूध का सेवन करना चाहिए, लेकिन कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता। ऐसे लोग दूध की जगह दूध से बनी अन्य चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, ताकि दांत मजबूत बने रहें।

इन चीजों को कहें ना

मजबूत दांतों के लिए अच्छी डाइट का होना बहुत जरूरी होता है। दांतों को कैविटी फ्री और मजबूत बनाए रखने के लिए अचार, कॉफी, सिगरेट, टॉफी-चॉकलेट और ज्यादा मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए।

शुगर का सेवन करें कम

जिस तरह बच्चों के लिए बचपन में मीठा ज्यादा खाना उनके दाँतों को नुकसान पहुंचाता है उसी तरह बड़ों को भी शुगर की मात्रा का अधिक सेवन करने से कैवेटी की समस्या हो जाती है। रोजमर्रा की जिंदगी में केवल दांतों को साफ करना हमारे लिए काफी नहीं होता है। हम जिन चीजों का सेवन करते हैं वो भी सीधा हमारे मुंह और दांतों पर असर करते हैं। आप कोशिश करें कि शुगर का सेवन कम से कम मात्रा में करें। इसके साथ ही किसी भी ड्रिंक्स को पीने के लिए पाइप यानी स्ट्रा का इस्तेमाल करें।

धुम्रपान है दांतों के लिए नुकसानदेह

धूम्रपान करना जितना सेहत के लिए हानिकारक होता है उतना ही ये दांतों को भी नुकसान पहुंचाता है। धूम्रपान करने से हमारे दांतों में पीलापन आ जाता है और श्वास से दुर्गन्ध आने लगती है। क्यूंकि धूम्रपान करने से मुंह में बैक्टीरिया जमा होने लगते है जो दांतों और मसूड़ों को संक्रमित कर देते है।

आहार में करें विटामिन सी को शामिल

दातों की सही देखभाल के लिए आप खाने में विटामिन सी का भी प्रयोग करें। खाने में आप मौसमी फलों जैसे सेब, नाशपाती, स्ट्राबेरी, दही और ओट का भी उपयोग कर सकते है। ये आपको कैल्शियम भारी मात्रा में देगें