इन तरीकों की मदद से बढाये अपने बच्चो की लम्बाई

आजकल के खान पान असर बच्चो पर दिखाई देने लगा जिसके चलते उनकी हाईट सम्बन्धित समस्या देखने को मिल जाती है। बच्चे की कम हाइट को देखकर मां-बाप परेशान होने लग जाते हैं। इस परेशानी को दूर करने माता पिता कई तरह की दवाइयों का सेवन बच्चो को करवाते है लेकिन इनसे किसी भी तरह का कोई लाभ नही मिलता है। साथ ही इनसे बच्चो की सेहत पर भी असर पड़ता है। इसके लिए जरूरी है कुछ ऐसी भोज्य पदार्थो को शामिल करे जिनसे उनकी लम्बाई बढ़ सके। तो आइये जानते है इनके बारे में....

* दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। रोजाना रात को सोने से पहले बच्चे को एक गिलास दूध पीलाने से उनकी हड्डियां मजबूत होती है। दूध हड्डियों का विकास करने के साथ ही बच्चों की लंबाई बढ़ाने में सहायक है।

* चिकन में प्रोटीन और विटामिन्स भरपूर मात्रा पाई जाती है। बच्चे को चिकन खिलाने से उनकी हड्डियों का विकास होने लगेगा। बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए चिकन को उनके आहार में जरूर शामिल करें।

* लंबाई बढ़ाई के लिए बच्चों को अंडा खिलाएं। अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होता है। रोजाना एक अंडा खाने से कुछ ही दिनों में लंबाई बढ़ने लगेगी।

* सोयाबीन्स भी बच्चे का शारीरिक विकास करने में सहायक है। सोयाबीन्स खाने से बच्चे की हड्डियां और मासपेशियां मजबूत होती हैं।

* पालक में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। नियमित रूप से पालक खाने से बच्चे की हाइट बढ़ने लगेगी। अगर बच्चा पालक की सब्जी खाने से मना करता है तो उसको सैंडविच या दाल में डालकर खिलाएं।

* लम्बाई बढ़ाने के लिए दालों का सेवन भी कराए। जिससे उनकी हाईट बढ़ सके। दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है लम्बाई को बढ़ाता है।