आसान तरीके जिनकी मदद से आप गर्मी में रख सकते है अपने शरीर को ठंडा

आपने महसूस किया होगा कि गर्मी के मौसम में दस्त, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं ज्यादा होती हैं। पसीना ज्यादा आने से कई बार थकान भी होती है और आपका पूरा शरीर मानों तप सा रहा हो। ऐसे में कमजोरी महसूस होने लगती है और साथ ही शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ जाने की वजह से कई तरह की परेशानियां हो सकती है। शरीर में ठंडक बनी रहती है तो स्वास्थ्य ठीक रहता है और गर्मी के कारण होने वाली ये कॉमन प्रॉब्लम्स परेशान नहीं करती हैं।

- शरीर के तापमान को कम करने और प्यास बुझाने के लिए एक गिलास खुबानी का रस में शहद मिलाकर पिए।

- गर्मियों में छाछ पीने के अत्याधिक लाभ हैं इसमें आवश्यक प्रोबायोटिक्स खनिज और विटामिन होते हैं जो कि आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।

-तरबूज तुरंत शरीर में की गर्मी को कम करने में मदद करता है और इसमें लगभग 95 पर्सेंट पानी होता है।

- नारियल पानी यह स्वाभाविक रूप से शरीर के तापमान को संतुलित करता है शरीर को पूर्ण हाइड्रेट करने के लिए नारियल पानी का एक गिलास जरूर पिए।

- एक बाल्टी ठंडे पानी की लें और उसमें अपने पैरों को 10 मिनिट तक डाल कर रखे,। इससे शरीर की गर्मी तुरंत शांत हो जाएगी।

- गर्मी के दिन में पुदीने का रस आपके शरीर को ठंडा रखता हैं। शरीर के तापमान को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए डॉक्टर भी पुदीने की पत्तियां की सलाह देते हैं।

- अच्छा आराम पाने और सामान्य शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए, सोने से पहले, रात के समय एक मुट्ठी भर के खसखस खाएं। खसखस में ओपिएट होता है और इसका बड़ी मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए और न ही बच्चों को दी जानी चाहिए।

- गर्मी में अच्छा आराम पाने और सामान्य शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए खस के शर्बत का सेवन करे यह बहुत ठंडक देने वाला होता है। इसका शर्बत पीने से दिमाग को ठंडक मिलती है
# दिन भर में कम से कम 8 से 10 लीटर पानी का सेवन करें
# बच्चों को विशेष रूप से गर्मी और लू से बचाएं
# मौसमी फल खाएं, बाजार में बिक रहा फलों का रस पीने से बचें
# भोजन में सलाद का प्रयोग अधिक करें
# दिन में घर से शरीर और सिर ढककर निकलें
# दोपहर और रात में हल्का भोजन लें
# बाजार के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें