अगर रहना है हमेशा जवान और खूबसूरत तो इन चीजों का सेवन रहगा फायदेमंद

हमेशा जवान रहना हर इंसान चाहता है, लेकिन इसके लिए कोशिश बहुत कम लोग करते हैं। दरअसल, हमेशा जवान बने रहना चाहे सबका ख्वाब हो पर इस सपने को साकार करने के लिए आयुर्वेद के अनुसार जिन नियमों का पालन करना होता है उन्हें कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हीं नियमों के बारे में जिनका पालन कर हमारे ऋषि-मुनि हमेशा स्वस्थ और जवां बने रहते थे। ये कुछ चीजें हैं जिन्हें खाने से आप सदा जवान बने रहेंगे और शरीर में ताजगी और तंदरुस्ती महसूस करेंगे। आइये जानते हैं उन खाद्य पदार्थ के बारे में।

* भीगी हुई मूंग दाल :

रात को सोने से पहले मूंग दाल भिगो कर रखे और सुबह जब ये अंकुरित हो जाए तो इससे चबा कर खाये। इस दाल में Vitamin E की मात्रा अधिक होती है जो आपके शरीर की ढलने की रफ़्तार को धीमा कर देगा।

* मखनफल (एवोकैडो) :

मूल रूप से अमेरिकी महाद्वीप से आया यह फल भारत में मखनफल के नाम से मिलता है। इस फल में Vitamin E भरपूर मात्रा में होता है। एवोकैडो में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो त्वचा की सुरक्षा करती है। एवोकैडो आपकी त्वचा की कोशिकाओं को दोबारा बनने में मदद करता है और इससे आपकी त्वचा को जवां और ताजा लुक मिलता है।

* आंवला :

आयुर्वेदा में कहाँ गया है की शरीर को स्वस्थ रखने और पाचन किर्या दरुस्त रखने के लिए रोजाना 1 आंवला खाना जरुरी है। इसके अलावा आंवला चेहरे और बालों को भी पोषण देता है और बढ़ती उम्र को रोकता है।

* राजमा :

राजमा से सभी परिचित हैं यह फाइबर्स और पोटैशियम से भरपूर होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल लेवल कम होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही राजमा में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

* गेंहू का ज्वारा :

गेहू के जवारे को wheat grass भी कहते है और इससे पृथ्वी की संजीवनी बूटी का नाम दिया गया है आंवले की तरह गेंहू जवारे में भी एंटी-एजिंग गुण होते है उम्र बढ़ने की रफ़्तार को धीमा कर देते है और आप लम्बे समय तक जवान दिखते है।

* कोकोआ से बनी चॉकलेट :

70 फीसदी से अधिक कोकोआ की मात्रा वाले चॉकलेट में काफी Protein और Vitamin B होता है। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में फैट बर्न होता है जिससे आपकी त्वचा और आपके बाल बेहतर होते हैं।

* ब्ल्यूबेरी :

ब्ल्यूबेरीज में भरपूर मात्रा में Vitamin C होता है। इससे बिना रुकावट के रक्तसंचार में मदद मिलती है। ब्ल्यूबेरी में कुछ खास मिनरल्स होते हैं जो एंटी-ऐजिंग प्रक्रिया पर नियंत्र रखते हैं। पोटैशियम से भरपूर होने के कारण बेरीज के सेवन से सूजन भी कम होती है।