सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं भोजन के तुरंत बाद किए गए ये काम, बचें इनसे

हमारी लाइफस्टाइल का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं हमारा खानपान। हेल्दी फूड्स हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी हैं। आप क्या खाते हैं और क्या नहीं यह बहुत मायने रखता हैं, लेकिन इसी के साथ ही यह भी मायने रखता हैं कि खाने से जुड़े नियमों का आप कितना पालन करते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी लाइफस्‍टाइल और डाइट सबसे ज्‍यादा प्रभावित होती हैं। देखने को मिलता हैं कि भोजन करने के बाद कई बार लोग ऐसे काम कर बैठते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। आज हम आपको उन्हीं कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोगों को भोजन के तुरंत बाद नहीं किए जाने चाहिए। इनकी वजह से आपको सेहत से जुड़ी चुनौतियां झेलनी पड़ती है।

चाय पीने से बचें

खाना खाने के तुरंत बाद कई लोग चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। हमें अपनी इस आदत को जितना जल्दी हो उतना जल्दी बदलना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी और पाचन में भी दिक्कत होती हैं। खाना खाने के 2 घंटे के बाद ही चाय या कॉफी पीए।

पानी पीने से बचें

पानी पीना सेहत के लिए ज़रूरी है। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए यह सबसे आसान और ज़रूरी कदम है, लेकिन गलत मौकों पर या गलत तरीके से पानी पीने की वजह से सेहत को नुकसान पहुंचता है। अगर आप खाना खाते हुए या खाने के तुरंत बाद ज़्यादा पानी पीते हैं, तो आपको अपच या एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है।

नींद ना लें

कई लोग डिनर करने के तुरंत बाद बिस्‍तर पर सो जाते हैं लेकिन आपको बता दें कि खाना खाने के करीब 2 घंटे के बाद ही रात में सोना चाहिए। अगर आप खाना खाते ही सो जाते हैं तो इससे ओबेसिटी के अलावा एसिडिटी, स्ट्रोक और दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


एक्सरसाइज करने से बचें

खाना खाने के बाद कभी भी एक्सरसाइज नहीं न करें इससे डाइजेशन खराब हो सकता है। खाने के बाद एक्सरसाइज करने से मतली, उल्टी, पेट दर्द जैसी समस्या भी पैदा होती है। ऐसे में खाने के बाद एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए।

फल न खाएं

फल का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद फल का सेवन नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप फल खाते हैं, तो खाने में मौजूद पोषक तत्व शरीर को पूरी तरह से नहीं मिल पाते हैं।

धूम्रपान ना करें

तम्बाकू का सेवन किसी भी रूप में करना खतरनाक होता है। इसका सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। बावजूद इसके कुछ लोगों को खाना खाने के बाद या खाना खाते हुए आपने सिगरेट पीते हुए देखे जाते हैं। ऐसा करने से पेट से जुड़ी बीमारी होने का ख़तरा बढ़ जाता है।

लंबी सैर न करें

कई बार आपने सुना होगा कि खाना खाने के बाद टहलना चाहिए। कई लोग खाना खाने के बाद लंबी सैर पर निकल जाते हैं। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। खाना खाने के बाद हमें बस सौ कदम चलना चाहिए।

बेड पर नहीं बैठे

कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद मोबाइल फोन या लैपटॉप लेकर बेड पर जाकर बैठ या लेट जाते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ये हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं हैं।