भिगोकर खाएंगे तो ज्यादा फायदा करेंगी ये चीजें, जानें और रहें स्वस्थ

व्यक्ति के खानपान का उसकी सेहत पर गहरा असर पड़ता हैं। इसलिए जरूरी होता हैं कि अपना खानपान अच्छा रखा जाए। कई लोग अपने आहर में सेहत के लिहाज से फायदेमंद आहार शामिल करते हैं लेकिन अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिससे उन्हें इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें भिगोकर खाया जाए तो ये शरीर को पूरा फायदा पहुंचाते हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

अलसी के बीज

अलसी के बीजों में प्रोटीन, आयरन भरपूर होता हैं। इनको भिगोकर खाने से मसल्स टोंड होती हैं और खून की कमी पूर होती हैं। इतना ही नहीं इससे हार्ट प्रॉब्लम दूर रहती हैं और मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्या भी कम होती हैं।

सौंफ

सौंफ को भिगोकर खाने या इसका पानी पीने से यूरिन प्रॉब्लम से बचाव होता हैं क्योंकि इसमें डाइयूरेटिक प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे यूरिन से जुड़ी प्रॉबल्म्स दूर रहती हैं। इतना ही नहीं इससे पाचन में दुरुस्त रहता है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

अंकुरित मूंग दाल

इसमें फाइटिक एसिड होता हैं। इससे किडनी प्रॉब्लम दूर होती हैं और डाइजेशन ठीक रहता है। मूंग दाल खाने से शरीर में सोडियम के इफेक्टस कम होते हैं जिससे कि ब्लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में सॅाल्यूबल फाइबर पाया जात है। जोकि आपको फ्लैट टमी से निजात दिला सकता है।

जीरा

इसमें पोटेशियम होता है। इससे दिल की बीमारियां दूर होती हैं और बीपी कंट्रोल में रहता हैं। इतना ही नहीं, जीरे का पानी आयरन का अच्‍छा स्रोत है। आयरन की मात्रा भरपूर होने से इम्‍यून सिस्‍टम सही से काम करता है और कई बीमारियां कोसों दूर रहती हैं।

मुनक्का

यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। साथ ही इसके सेवन से रंग गोरा और बीपी कंट्रोल में रहता हैं। सर्दी-जुकाम हो जाए तो रात को सोने से पहले दूध में 2-3 मुनक्के उबाल कर सेवन करें। इसमें बीटा कैरोटीन मौजूद होता है। मुनक्का को रात को भिगोकर रख दें और सुबह इनका सेवन करें। इससे आखों की रोशनी तेज होती हैं।

मेथीदाना

इसमें फॉस्फोरस होता हैं। इसके सेवन से दांत और हड्डियां मजबूत होती है। मेथी के पानी का नियमित सेवन करने से किडनी की पथरी में आराम मिलता है। दरअसल, मेथी में मौजूद तत्व पथरी को गलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

खसखस

इसमें अल्केलाइड्स होते हैं। इससे जोड़ों का दर्द दूर होता है और किडनी प्रॉब्लम से बचाव होता है। खसखस मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने में मदद करती है। इतना ही नहीं रात भर पानी में भीगी हुई खसखस को चेहरे या बालों में लगाने के भी कई फायदे मिलते है।

भीगे हुए किशमिश

इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रोपर होता हैं और दिल की बीमारियों से बचाता है। इतना ही नहीं यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। किशमिश का पानी लीवर में खून को बड़ी तेजी से साफ करता है और पेट की समस्याएं जैसे कब्ज आदि आराम दिलाती है।