खर्राटों की समस्या बेहद खतरनाक, ये उपाय दिलाएंगे आपको राहत

अक्सर आपने देखा होगा कि हर घर में कोई ना कोई व्यक्ति तो ऐसा होता ही हैं जिसे तेज खर्राटे आते हैं और वे पूरी रात गूंजते रहते है। ऐसे में घर के सभी लोग तो खर्राटों (Snoring Problem) की आवाज से परेशान होते ही हैं, लेकिन इसके साथ ही उस व्यक्ति को भी इसका सेहत (Health) से जुड़ा नुकसान होता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते खर्राटों की इस समस्या से जल्द निजात पाई जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय (Remedy) लेकर आए हैं जिनकी मदद से खर्राटों से जल्द निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

शहद

शहद पीने से भी खर्राटे की समस्या से राहत मिलती है। रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद (Honey) पिएं। शहद पीने से गले की नसों को आराम मिलता है। इससे खर्राटे की समस्या दूर होती है।

पुदीना

रात को सोने से पहले पुदीने (Peppermint) के तेल की कुछ बूंदें मुंह में डालकर गरारे करें। इससे नाक के छिद्रों की सूजन कम होगी। सांस अच्छी तरह से ले पाएंगे। आप चाहें तो पुदीने के तेल को नाक में भी डाल सकते हैं।

हल्दी-दूध

सोने से पहले 1 गिलास हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk) पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको खर्राटों से छुटकारा मिलेगा।

इलायची

खर्राटो की समस्या दूर करने के लिए आप इलायची (Cardamom) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं। इससे आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी।