ये उपाय दिलाएंगे धूल-मिट्टी से एलर्जी में राहत, पा सकेंगे बिमारी पर नियंत्रण

वर्तमान समय में प्रदूषण अपने परवान पर हैं जो कि सबसे ज्यादा उन लोगों को परेशान करता हैं जिन्हें धूल-मिट्टी से एलर्जी होती हैं और इनके संपर्क में आते ही वो बीमार हो जाते हैं। ऐसे में इस प्रदूषण भरे माहौल को देखते हुए समझदारी इसी में हैं कि समय रहते अपनी एलर्जी को नियंत्रित किया जाए और बार-बार बिमार होने से छुटकारा पाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से एलर्जी पर नियंत्रण कर राहत पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते है उन उपयों के बारे में।

- अगर आपको नाक की एलर्जी की वजह से खांसी जुखाम या नाक बह रही है तो आधा चमच्च सितोप्लादी चूर्ण और आधा चमच्च गिलोय चूर्ण मिलाकर सुबह शाम 2 बार सेवन करे।

- सुबह उठकर गुनगुना नींबू पानी पिएं, इससे शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी होती है। इससे एलर्जी की वजह से नजला जुकाम को ठीक करता है। आधे नींबू का रस और 1 चम्मच शहद गरम पानी में मिलाकर पीने से भी एलर्जी से राहत मिलती है।

- चार से पांच बूंदे कैस्टर आयल फलों या सब्जी के जूस में मिलाकर सुबह खाली पेट ले, जूस के इलावा आप पानी का इस्तेमाल भी कर सकते है। इस नुस्खे से एलर्जी में आराम मिलता हैं।

- नीम पर चढ़ी गिलोय के रस को 1 से 3 ग्राम हरिद्रा खंड चूरन के साथ लेने से भी लाभ मिलता है। पुरानी से पुरानी एलर्जी भी इस रामबाण उपाय के आगे नहीं टिकती है।

- चुकंदर का जूस 100 मिली, खीरे का जूस 100 मिली और गाजर 300 मिली मिलाकर रोज़ पीने से आराम मिलता है।