लॉकडाउन में टीवी-मोबाइल से सूज चुकी हैं आंखें, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

लॉकडाउन के दौरान देखा जा रहा हैं की लोग अपना ज्यादातर समय टीवी-मोबाइल और कम्प्यूटर स्क्रीन पर बिता रहे हैं। लॉकडाउन के खाली समय में ये ही व्यक्ति के टाइमपास का सहारा बन रहे हैं। लेकिन लगातार डिजिटल स्क्रीन पर आंखें गडाए रखने की वजह से आखों में सूजन की समस्या भी पनपने लगी हैं। यह आंखों में खुजली और जलन का कारण बनता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आँखों की सूजन को दूर कर आराम पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।

जैतून और नारियल का तेल

आंखों में होने वाली खुजली, सूजन से राहत पाने का सबसे आसान तरीका है जैतून और नारियल का तेल। एक चम्मच जैतून और 1 चम्मच नारियल का तेल मिक्स करके रूई को भिगो दें। इसके बाद इसे आंखों के नीचे और ऊपर लगाएं। अगर, आप रूई में भिगोकर तेल नहीं लगाना चाहते हैं तो जैतून के तेल में नारियल का तेल मिक्स करके आंखों के आसपास मसाज भी कर सकते हैं। इस तेल से आंखों के आसपास मसाज करने से सूजन,जलन और थकावट की समस्या कम होती है।

ग्रीन टी

एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर ग्रीन टी को चेहरे पर लगाना काफी फायदेमंद होता है। आंखों की सूजन में भी ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्रीन टी को एक छोटे कप में बना लें और उसमें थोड़ी देर के लिए रूई भिगोकर रख दें। इसके बाद इन रूई को निकालकर आंखों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक रूई को आंखों पर लगाने से दर्द, जलन की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

ऐलोवेरा जेल

विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ऐलोवेरा जेल स्किन की कई प्रॉब्लम को जड़ से खत्म कर सकता है। जलन और सूजन की समस्या में आंखों के नीचे ऐलोवेरा जेल की कुछ बूंदे 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। जब ऐलोवेरा जेल सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप चाहे तो ताजा ऐलोवेरा भी यूज सकते हैं। इस तरह ऐलोवेरा का इस्तेमाल करने से आंखों को ठंडक मिलती है साथ ही डार्क सर्कल की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।