इन देसी उपायों से आंखों की जलन व दर्द में मिलेगी राहत, जानें और आजमाए

वर्तमान समय की जीवनशैली में व्यक्ति अपने कई घंटे लैपटॉप और मोबाइल चलाने में बिताता हैं। इसका असर उनकी आंखों पर भी पड़ता हैं। देखा जाता है कि लंबे समय स्क्रीन पर काम करने की वजह से आंखों में जलन, दर्द या खुजली जैसी समस्या पनपने लगती हैं। इन समस्याओं को नजरअंदाज करने की जगह कुछ जरूरी उपाय किए जाने चाहिए क्योंकि समस्या बढ़ने पर घातक साबित हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आंखों की जलन व दर्द में राहत पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

आंखों में दर्द होने के लक्षण

- आंखों में लाली बढ़ना
- आंखों में जलन महसूस होना
- सिर में तेज व लगातार दर्द की शिकायत
- माथे में दर्द होना
- कई बार आंखों से पानी बहने की परेशानी होना

शहद

एक्सपर्ट अनुसार, शहद की 1 बूंदें आंख में डालने से दर्द कम होने में मदद मिलती है। हालांकि आपको इसे आंखों में डालने से थोड़ी जलन हो सकती हैं। इसलिए ऐसा होने पर घबराएं नहीं।

ठंडा दूध

दूध में मौजूद कई तत्व संक्रमण और थकान दूर करने में मददगार साबित होते हैं। ऐसे में आप आंखों में जलन, दर्द, थकान, पानी बहने की समस्या से बचने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच ठंडा दूध लेकर आंखों की हल्के हाथों से मसाज करें। आप चाहे तो कॉटन पैड को दूध में डुबोकर भी बंद आंखों पर 5-10 मिनट तक रख सकते हैं।

गुलाब जल

आंखों संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए गुलाब जल भी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए गुलाब जल को कॉटन पैड पर लगाकर आंखों पर कुछ देर तक रखें। आप सोने से पहले गुलाब जल की 2-3 बूंदें आंखों में डाल सकते हैं। इसके अलावा गुलाब जल से आंखें भी धोना सही रहेगा।

खीरा

खीरा ठंडी तारीस वाला होता है। इसलिए लोग गर्मियों में इसका अधिक सेवन करते हैं। इसके अलावा आंखों में जलन, पानी बहने, दर्द की शिकायत होने पर खीरे का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए खीरे को काटकर बंद आंखों पर कुछ मिनटों तक रखें। इससे आंखों को ठंडक का एहसास होगा। ऐसे में आप आंखों की जलन, दर्द, पानी बहने आदि समस्याओं से आराम मिलेगा।

आलू

खीरे की तरह आप आलू स्लाइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू को काटकर कुछ मिनटों तक फ्रिज में रख दें। फिर इसे 5-10 मिनट तक बंद आंखों पर रखें। आप चाहे तो आलू का रस निकालकर उसे ठंडा करके कॉटन की मदद से आंखों पर लगा सकते हैं। इससे भी आपको जलन, दर्द आदि समस्याओं से आराम मिलेगा।

ग्रीन टी-बैग्स

वजन कम करने के लिए लोग खासतौर पर ग्रीन टी का सेवन करते हैं। मगर एक्सपर्ट अनुसार, इससे आंखों की जलन, दर्द, थकान, लाली, सिरदर्द की शिकायत आदि दूर होने में भी मदद मिलती हैं। इसके लिए इस्तेमाल किए हुए ग्रीन-टी बैग्स को फेंकने की जगह पर फ्रिज में रखकर ठंडा करें। बाद में उसे 10 मिनट तक बंद आंखों पर रखें। इससे आंखों संबंधी समस्याएं से तुरंत आराम मिलता है।