ये घरेलू उपाय दिलाएंगे कब्ज की समस्या से जल्द छुटकारा

अक्सर देखा जाता हैं कि खानपान में बदलाव और अनियमित दिनचर्चा की वजह से व्यक्ति को पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक हैं कब्ज की समस्या जिसमें व्यक्ति को मल त्याग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। ज्यादा समय तक यह परेशानी रहना गंभीर परिणाम दे सकता हैं। इसलिए जरूरी हैं कि समय रहते इसका इलाज किया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से कब्ज की समस्या से जल्द छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- रात मे सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। इसका नियमित सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

- अगर आप सुहह उठकर रोज खाली पेट, 4 से 5 काजू, और इतने ही मुनक्के खाते हैं, तो कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा रात को सोने से पहले 6 से 7 मुनक्का खाने से भी कब्ज ठीक हो जाता है।

- रोज में हरड़ के चूर्ण या त्रिफला को गुनगुने पानी के साथ पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। इसके साथ ही पेट में बनने वाली गैस की समस्या से भी निजात मिलेगी।

- सोते समय अरंडी का तेल हल्के गर्म दूध में मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। इससे आपका पेट भी साफ होगा।

- सुबह उठकर नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पिएं। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा, और कब्ज की समस्या नहीं होगी।

- ईसबगोल की भूसी कब्ज में रामबाण इलाज है। आप इसका प्रयोग दूध या पानी के साथ, रात को सोते वक्त कर सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या बिल्कुल समाप्त हो जाएगी।

- कब्ज की समस्या में अमरूद और पपीता बेहद फायदेमंद होते हैं। इनको कभी भी खाया जा सकता हैं। इन्हें खाने से पेट की समस्याएं दूर होता हैं और त्वचा भी खूबसूरत बनती है।

- किशमिश को कुछ देर पानी में गलाने के बाद, इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है। इसके अलावा अंजीर को भी रातभर पानी में भिगाकर रखें उसके बाद इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या खत्म होती है।

- पालक कब्ज में फायदेमंद साबित होता है, जो कब्ज के मरीजों के लिए एक अच्छा विकल्प है। रोज पालक का रस पीने से कब्ज की बीमारी दूर होती है।