पोटेशियम की कमी बनती हैं लगातार सिरदर्द का कारण, इन आहार की लें मदद

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों को लगातार सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता हैं जो कि बेहद चिंतित करने वाली स्थिति होती हैं। सिरदर्द की वजह से काम में भी मन नहीं लग पाता हैं। ऐसे में आपको यह जानने की जरूरत हैं कि शरीर में पोटेशियम की कमी भी लगातार सिरदर्द का कारण हो सकती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना 1600 से 2000 तक पोटेशियम की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो शरीर में पोटेशियम के कमी की भरपाई को पूरा करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

शकरकंद

बीटा केरोटीन और विटामिन ए के साथ शकरकंद में 448 मि.ग्रा. पोटैशियम भी होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

दही

एक बाउल नॉन-फैट दही में 579 मि।ग्रा। पोटेशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। साथ ही इससे आप बदलते मौसम के कारण होने वाली समस्याओं से भी बचे रहते हैं। अगर आप दही नहीं खाना चाहते तो छाछ का सेवन भी कर सकते हैं।

खुबानी

स्वाद में मीठा खुबानी पोषक तत्वों का खजाना है। खुबानी में 65 ग्राम पोटेशियम और 120 कैलोरी होती है जो ना सिर्फ बढ़ते वजन को कंट्रोल करती है बल्कि शरीर में खून की कमी भी नहीं होने देती।

केला

1 केले में 487 मिलीग्राम पोटेशयम के साथ भरपूर फाइबर भी होता है जो पाचन क्रिया के लिए बेहतर है।

एवोकाडो

पोटेशियम की कमी को पूरा करने के लिए आप एवोकाडो का सेवन भी कर सकते हैं। सिर्फ 1 एवोकाडो में 975 मि.ग्रा. पोटेशियम होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के साथ दिल को भी स्वस्थ रखता है। साथ ही इससे वजन भी कंट्रोल होता है।

पालक

पालक में करीब 167 ग्राम पोटेशियम के अलावा आयरन और कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों, दांत और कार्डियक मसल्स को मजबूती देती है। इससे एनिमियी और थकान भी दूर होती है।

सफेद बीन्स

शरीर में पोटेशियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में सफेद बीन्स भी ले सकते हैं। एक कप सफेद बीन्स में 3636 मि.ग्रा. पोटेशियम होता है। आप इसे सूप की तरह भी डाइट में लें सकते हैं।