आपकी ये बुरी आदतें बनती हैं वजन बढ़ने का कारण, जानें और बचें इनसे

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि हर तीसरा व्यक्ति अपने मोटापे और बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं। बढ़ता वजन अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने वजन को नियंत्रित किया जाए। आपके बढ़ते वजन का सबसे बड़ा कारण बनती है आपकी बुरी आदतें। जी हां, कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिनकी वजह से वजन अनियंत्रित होकर बढ़ता जाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि उन आदतों को जानकर उनसे दूरी बनाई जाए और अपने वजन को नियंत्रित किया जाए। तो आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में।

बीयर पीना

इसमें कैलोरीज की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो वजन बढ़ाने में सहायक है। पीने वाले बीयर के सौ फायदे गिनवा सकते हैं। पर बीयर पीने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। अगर आप एक साल भी बीयर पीते हैं, तो इसका फर्क आपके वजन पर साफ नजर आने लगता है।

भूखे रहना

भूखे रहने और बाद में असंतुलित खानपान कर लेने से मेटाबॉलिक रेट पर असर पड़ता है। जी हां, ज्यादा खाना खाने जितना ही नुकसानदायक है भूखे रहना। कुछ लोगों को लगता है कि वे भूखे रहकर यानी डायटिंग करके अपना वजन कम कर लेंगे। जबकि वजन कम करने के लिए बैलेंस्ड डाइट की जरूरत होती है।

देर रात जागना

अगर आप रात दस बजे के बाद भी नहीं सोते हैं तो इसी हॉर्मोन के कारण वजन भी बढ़ने लगता है। हमारे सोने और जागने के लिए कुछ हॉर्मोन भी जिम्मेदार हैं। यह हमारे शरीर को दुरुस्त रखते हैं। ऐसा ही एक हॉर्मोन है कार्टिसोल। रात नौ बजे के बाद इसमें कमी आने लगती है। यानी यह आपके सोने का सही समय है।

वर्कआउट न करना

अगर आपके रूटीन में वर्कआउट बिल्कुल भी शामिल नहीं है, तो आपको अपने वजन के बढ़ते जाने का कारण ढूंढने की कोई जरूरत नहीं है। यही सबसे बड़ा कारण है। जैसे पेट, जांघ और कमर के आसपास। इन हिस्सों की चर्बी गलाने के लिए आपको व्यायाम या वर्कआउट करना बहुत जरूरी है। डेली लाइफ के काम काज में शरीर के बहुत सारे हिस्से ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल बिल्कुल नहीं हो पाता। जिसकी वजह से वहां फैट जमने लगता है।

फूडी हैं

अगर आप अपने शरीर की जरूरत से ज्यादा खाना खाएंगे तो मेटाबॉलिज्म पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। जिससे आपका वजन बढ़ता चला जाएगा। आप ट्रेडिशनल फूड खाते हैं, मीठे के शौकीन हैं, इटेलियन, थाई, कुछ भी पसंद करते हों, अगर आप उसे जरूरत से ज्यादा खाएंगे तो वजन बढ़ेगा ही। कुछ लोग ये शेयर करते हुए बहुत खुश होते हैं कि वे ‘फूडी’ हैं। पर असल में यह खुशी की नहीं, चिंता की बात है।