पाचन शक्ति को रखना है मजबूत तो खाने की इन चीजों से आज से ही किनारा करना बेहतर

अच्छी सेहत के लिए स्वस्थ डाइजेस्टिव सिस्टम होना बेहद जरुरी है। पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने के लिए डाइट सभी आहार के साथ- साथ फाइबर से भरपूर होनी चाहिए। पाचन शक्ति शरीर के जरूरी भाग में से एक है। यह अच्छे से डाइजेशन करने के साथ-साथ सभी पौष्टिक आहार को अब्जॉर्ब करने का भी काम करता है।

अपनी पाचन शक्ति का ध्यान रखने के लिए आपको अपनी डाइट में पौष्टिक आहार जैसे कि फाइबर और प्रोटीन को शामिल करना चाहिए जिससे मेटाबोल्जिम बढ़ने में मदद मिलेगी। पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने के लिए हानिकारक खाने से दूर रहना चाहिए। आपका काम आसान करने के लिए हमने आपके लिए एक लिस्ट बनाई है। किन खाने की चीजों से आपको दूर रहना है उससे जुड़ी जानकारी भी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

डाइजेशन के लिए जो खाना अच्छा है सिर्फ उसे डाइट में शामिल करने से कुछ नहीं होगा। स्वस्थ पाचन शक्ति के लिए हानिकारक और अस्वस्थ खाने को अपनी डाइट से दूर रखना भी होगा। नीचे दी गई इन सभी खाने की चीजों से दूर रहने से आपका मेटाबोल्जिम परफेक्ट रहेगा।


1. तला हुआ खाना

फैट फूड डाइजेशन के लिए खतरनाक हो सकता है। तेल, जो फैट से भरपूर होता है का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। तला हुआ खाना एक तरह का फैटी फूड है जो अपच खाने को पूरे शरीर में लेकर जाता है जिससे दस्त और बाकी पाचन शक्ति से जुड़ी परेशानी हो सकती है।


2. खट्टे फल

खट्टे फल हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट (विटामिन सी) से भरपूर होते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में खट्टे फलों का सेवन करने से पेट में एसिडिटी हो सकती है जिससे पेट में जलन और छाले भी हो सकते हैं।


3. बीन्स

क्या आपने कभी सोचा है कि बीन्स को खाने से पहले इन्हें रातभर पानी में क्यों भिगाया जाता है? इसके पीछे का कारण है इसमें मौजूद जटिल चीनी सामग्री। हालांकि बीन्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं लेकिन बीन्स में जटिल चीनी भी होती है। शरीर में कोई एक्टिव एंजाइम नहीं होता है जो इन जटिल मोलिक्यूल को तोड़ दें, यह काम आंत बैक्टीरिया को करना पड़ता है। ऐसा होने से पेट में गैस बन जाती है।

अगर आपको किसी खाने की चीज के फायदे चाहिए हैं तो उसके लिए आपको कुछ छोड़ना भी पडेगा। जैसे कि स्वस्थ डाइजेशन रखने के लिए आपको तला हुआ खाना, खट्टे फल, बीन्स आदि खाने की चीजों से दूर रहना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि आप सभी फ्लेवर को दूर कर दें। बस आपको खाने को मज़ेदार बनाना आना चाहिए।