विटामिन K से भरपूर हैं ये 5 सब्जियां, स्वस्थ शरीर के लिए है बेहद जरूरी

जैसा कि सभी जानते हैं कि शरीर के विकास और इसे सेहतमंद बनाए रखने में विटामिन का बड़ा योगदान होता हैं। जिसमें विटामिन K भी महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। जो कि शरीर की कई समस्याओं के निवारण के लिए जरूरी होता हैं। इसकी कमी से शरीर में ब्लड क्लॉटिंग, हड्डियों की कमजोरी जैसी कई बड़ी समस्या पैदा हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने आहार में विटामिन K जरूर लिया जाए। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सब्जियाँ लेकर आए हैं जो विटामिन K से भरपूर हैं और स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं।

* पत्ता गोभी

पत्ता गोभी विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी भरपूर पाया जाता है। एक कप पत्ता गोभी में 53।2 माइक्रोग्राम विटामिन के होता है। पत्ता गोभी के अलावा फूल गोभी में भी विटामिन के की मात्रा होती है इसलिए इसका सेवन भी आपके लिए फायदेमंद है।

* ब्रोकली


ब्रोकली विटामिन के का बेहतरीन स्रोत है। ब्रोकली में कई फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। एक कप में लगभग 220 माइक्रोग्राम विटामिन 'के' होता है। इसके अलावा इसमें लोहा, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, विटामिन ए और विटामिन सी भी पाया जाता है। ब्रोकली को आप पका कर या कच्चा भी खा सकते हैं। हालांकि इसकी सब्जी भी बना सकते हैं मगर इसे उबाल कर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

* पालक

पालक में आयरन और विटामिन के भरपूर पाया जाता है। इसीलिए एनीमिया को दूर करने के लिए पालक सबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है। इसके अलावा पालक को विटामिन ए और बीटा कैरोटीन का स्रोत माना जाता है। पालक में विटामिन के बहुत ज्यादा पाया जाता है इसलिए इसका सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। इसके एक कप में लगभग 1027 माइक्रोग्राम पोषक तत्व होते हैं।

* शलजम


शलजम बहुत पौष्टिक सब्जी होती है मगर इसके बारे में ज्यादातर लोग जानते नहीं हैं। शलजम आंखों और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन ए और विटामिन के दोनों भरपूर पाया जाता है। शलजम के आधा कप सब्जी और साग में लगभाग 441 मिलीग्राम विटामिन 'ए' और 851 माइक्रोग्राम विटामिन 'के' पाया जाता है जबकि इसमें कैलोरी सिर्फ 24 होती हैं। इसके अलावा भी शलजम में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं जैसे- विटामिन सी, फॉलेट और कैल्शियम आदि।

* चुकंदर


सर्दियों में मिलने वाला चुकंदर बहुत पौष्टिक होता है। लाल रंग की इस सब्जी के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है क्योंकि इसमें आयरन बहुत ज्यादा होता है। इसके अलावा चुकंदर में कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इसे पौष्टिक बनाते हैं। इसके एक कप में 276 मिलीग्राम विटामिन 'ए', 697 माइक्रोग्राम विटामिन 'के' और मात्र 19 कैलोरी होती है।