इन 5 चीजों का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक, बनाए दूरी

डायबिटीज आज एक समय में एक बड़ी आबादी की समस्या बन चुकी हैं जिसमें शुगर की मात्रा का संतुलित होना बहुत जरूरी हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं क्योंकि गलत खानपान आपकी सेहत को खराब कर सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित होते है और इनसे दूरी बनाने में ही फायदा हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

आलू

इसमें हाई कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। साथ ही साथ इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी अधिक होती है, जो कि आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।

चीकू

डायबिटीज या शुगर पेशेंट के लिए चीकू को अपनी डाइट से दूर रखना जरूरी है, क्योंकि चीकू बहुत मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा रहता है। इसी वजह से शुगर के मरीजों के लिए इसे खाना नुकसानदायक होता है।

आम

शुगर के मरीज के लिए ऐसे फलों से दूर रहना फायदेमंद रहता का है, जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। सभी फलों में प्राकृतिक रूप से शुगर पाया जाता है, लेकिन आम में इसकी मात्रा ज्यादा पायी जाती है। इसलिए शुगर के मरीज को इसे भी अपनी डाइट से दूर रखना बेहतर रहता है।

तरबूज

तरबूज का ज्यादा सेवन करना शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसकी वजह से खून में शुगर की मात्रा बढ़ने की संभावना होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 72 होता है, यह शुगर के मरीज के हिसाब से ज्यादा है। ऐसे में ज्यादा तरबूज न खाना ही बेहतर रहेगा।

किशमिश

किशमिश खाना शुगर के मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि यह अंगूर का ही कांसन्ट्रेटिड फॉर्म होता है। एक कप अंगूर में 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है तो वहीं 1 कप किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा 115 ग्राम तक होती है। इसलिए किशमिश का सेवन शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकता है। इसलिए शुगर के मरीज को किशमिश से परहेज करना चाहिए।