पेट की चर्बी से निजात दिलाएंगी ये 5 बेहतरीन एक्सरसाइज, आज से ही करें शुरुआत

वर्तमान समय में देखा गया है कि व्यक्ति अपने गलत खानपान के चलते और व्यस्ततम जीवनशैली की वजह से मोटापे का शिकार होता जा रहा हैं। बढती पेट की चर्बी व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाती हैं। ऐसे में आपको इससे जल्द निजात पाने की जरूरत हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बेहतरीन एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिन्हें रोज करने से आपके पेट की चर्बी फटाफट घटने लगेगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। तो आइये जानते है इन एक्सरसाइज के बारे में।

एब्डॉमिनल क्रंचेस

पीठ के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड लें। अपने हाथों को मोडकर सिर के नीचे रख लें। अपने कंधों को जमीन से थोडा ऊपर की तरफ उठाएं। सामान्य स्थिति में आएं। यह एक्सरसाइज कम से कम 12 बार करें।

टीज़र

जमीन पर पीठ के बल लेंटे और अपने दोनों हाथों को कान की सीधाई में ऊपर उठाएं। सांस अंदर लें। फिर सांस को बाहर छोड़ते हुए अपने दोनों पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं। ऐसा करने पर आपके शरीर की पोजिशन V जैसी बन जाएगी। फिर धीरे से सांस लें और अपनी सामान्य पोजिशन पर आ जाएं। अपने अंगूठों तथा अंदर की जांघों को कस कर जकड़े रहें, जिससे पैर टोन बनें। ऐसा 10 बार करें।

साइड प्लैंक

यह एक्सरसाइज प्लैंक की ही तरह होती है लेकिन इसमें शरीर को एक करवट पर रख कर एक हाथ के सहारे शरीर को खड़ा करना पड़ता है। शरीर को एक हाथ और दोनों पैरों के सहारे टिका कर 30 सेकेंड तक रखें। अपने पेट और जांघों को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। इसे दस बार करें। इससे अत्यधिक फैट बर्न होता है और अलग अलग अंगों की मासपेशियां मजबूत होती हैं।

सिंगल लेग स्ट्रेच

पीठ के बल लेट कर अपने एक पैर को 90 डिग्री पर उठाते हुए अपने दोनों हाथों से पैर के टखने को पकडे़। उसके बाद उस पैर को नीचे रखें और दूसरे पैर को उठा कर पकडे़ और फिर छोड़ें। ऐसा 10 बार करें।

क्रंच

जिस तरह से हम पुश अप्‍स कई विधियों से कर सकते हैं ठीक उसी तरह से हम क्रंच भी कई विधियो से कर सकते हैं। आप लोवर एब्‍स और साइड फ्लैब के लिये अलग अलग वेरियेशन कर सकते हैं। आइरन मैन एक बहुत ही पॉपुलर व्यायाम है। आपको आइरन मैन पोजिशन में देर तक रहना है, जिससे आपका शेप निखर सके।