एल्युमिनियम फॉयल काम में लेते समय बरते सावधानी, बनता है इन 5 बिमारियों की वजह

वर्तमान समय में लोग ज्यादातर पैकिंग का खाना ही खाते हैं और यह गर्म रहे इसके लिए घरों में एल्युमिनियम फॉयल काम में लिया जाता है। जी हाँ, एल्युमीनियम फॉयल की मदद से भोजन लम्बे समय तक गर्म रहता हैं और नर्म बना रहता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि यह एल्युमीनियम फॉयल आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुँचा रहा हैं। जी हाँ, रोज काम में लिया जाने वाला यह एल्युमीनियम फॉयल आपकी कई बिमारियों का कारण भी बनता हैं। आज हम आपको उन्हीं बिमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एल्युमिनियम फॉयल की वजह से होती हैं।

किडनी फेल का खतरा

एल्युमिनियम फॉयलल में गर्म खाना पैक करने से इसमें मौजूद तत्व पिघल कर खाने के जरिए शरीर में चले जाते है। जिससे आपके लिवर और किडनी फेलियर के चांसेस बढ़ जाते है।

दिमागी बीमारियां

इसमें पैक खाना या फास्ट फूड खाने से आप अल्जाइमर और डिमनेशियां जैसी बीमारियों का शिकार हो सकते है। कई स्टडी में भी बताया जा चुका है कि हाई एल्युमिनिय इनटेक अल्जाइमर की वजह बन सकता है। रोजाना एल्युमिनियम फॉयल के इस्तेमाल से ब्रेन सेल्स की ग्रोथ रेट घटती है।

सांस लेने में तकलीफ

रोजाना इसमें पैक खाना खाने से वो त्तव आपके शरीर में जाकर इक्ट्ठा हो जाते है, जिससे आपको अस्थमा या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होने लगती है। इसके अलावा इससे आपका इम्यून सिस्टम भी खराब हो जाता है।

हड्डियों को नुकसान

एल्युमिनियम फॉयल में कुकिंग से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसमें मौजूद खतरनाक रसायनों के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है। इतना ही नहीं, इससे सेंट्रल नर्वस सिस्टम तक डैमेज हो सकता है।

कैंसर का खतरा

अगर आप अपने बच्चों के लिए खाना एल्युमिनियम फॉयल में पैक करके देती हैं, तो सावधान हो जाए और ऐसा ना करें। इससे एल्युमिनियम फॉयल के तत्व खाने में रह जाते हैं जिससे कैंसर होने का खतरा बना रहता है।