ये 5 आहार करेंगे हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत नियंत्रित, जानें और रहें स्वस्थ

वर्तमान समय में बहुत से लोगों में ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या आसानी से देखने को मिल जाती हैं। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है जिसके चलते जरूरी हैं कि इसकी समय रहते पहचान की जाए। अचानक से इसका अनियंत्रित होना सेहत को बहुत प्रभावित करता हैं। कई बार इस पर नियंत्रण ना हो पाने की वजह से मौत का जोखिम भी उठाना पड़ सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत नियंत्रित करते हैं और आपको स्वस्थ रखते हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

आंवला

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना 1 कच्चा आंवला का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा इसका चूर्ण बनाकर पानी में मिक्स कर भी पी सकते हैं। आंवला में मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट्स, एंटी- बैक्टीरियल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ शरीर को बीमारियों के लगने का खतरा कम करता है।

हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को दूध में मिलाकर पीने से हाई बीपी की समस्या से राहत मिलती है। इसका दूध के अलावा चाय या अदरक पाउडर में मिक्स कर भी सेवन किया जा सकता है।

त्रिफला

हाई बीपी की परेशानी से राहत दिलाने के लिए त्रिफला भी फायदेमंद होता है। इसके लिए 20 ग्राम त्रिफला को 1 गिलास पानी में मिक्स कर रात भर भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को छन्नी की मदद से छान लें। तैयार पानी में शहद मिक्स कर खाली पेट सेवन करें।

लहसुन

रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कलियों को खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। अगर आप इसे खाना पसंद नहीं करते हैं तो इसका रस निकाल कर 5-6 बूंदों को पानी में मिलाकर कर भी सेवन कर सकते हैं।

काली मिर्च पाउडर

आज के समय में बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ने की सिचुएशन में 1/2 गिलास पानी में थोड़ी सी काली मिर्च मिक्स कर पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा काली मिर्च का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।