रात में नींद ना आने से हो चुके है परेशान, ये 4 योगासन दिलाएंगे आपको आराम

हर किसी की चाहत होती हैं कि पूरा दिन काम करने के बाद रात को चैन की नींद ली जाए। लेकन कई लोगों को यह सुख मिलना बहुत मुश्किल होता हैं क्योंकि किन्हीं कारणों की वजह से रात को नींद नहीं आ पाती हैं और वे अनिद्रा से परेशान रहते हैं। ऐसे में नींद पूरी ना हो पाने की वजह से वे चिडचिडे हो जाते हैं और उन्हें मानसिक तनाव सताने लगते हैं। तो नींद का पूरा होना बहुत जरूरी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आपको रात को चैन की नींद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में।

बालासन

बालासन सबसे अधिक आराम पहुंचाने वाले योगासनों में से एक है। इस आसन को करने से आपका दिमाग शांत होता है और शरीर से खिंचाव और तनाव दूर होता है जिससे आपको नींद लेने में आसानी होती है। इस आसन के दौरान गहरी सांस लें। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है।

शशांकासन

वज्रासन की स्थिति में बैठकर, अपने हाथों से मुट्ठी बनाएं और अंगूठों को मुट्ठी के अंदर दबा लें। मुट्ठी को पेट पर रखें और सांस छोड़ें। पेट के भाग से आगे की तरफ झुकें ताकि माथा (forehead) फर्श से छू जाए। यह आसन प्राण के प्रवाह को नियंत्रित करता है। मस्तिष्क को जीवंत (rejuvenate) बनाता है। नींद अच्छी आती है। थकान महसूस होने पर इसका अभ्यास करने से लाभ होता है।

विपरीत करनी

दीवार की ओर चेहरा करके बैठ जाएं। अब पीठ के बल लेट जाएं। पैरों को ऊपर की तरफ धीरे-धीरे उठाएं। जब तक पैर दीवार से लड़े नहीं, तब तक आगे खिसकते रहें। तलवे ऊपर की तरफ हों। 90 डिग्री के कोण में सहज होने पर कूल्हों को उठाएं और उसके नीचे एक कुशन रख दें। इस स्थिति में पांच मिनट तक रहें।

कुंडलिनी योग

कुंडलिनी योग बेहतर नींद के लिए जरूरी होता है। रात को सोने से एक घंटा पहले यदि कुंडलिनी योग किया जाए तो आपको अनिद्रा से राहत मिलती है। दो महीने तक यह योग करने से आपकी सांसों की गति बेहतर होती है। आपकी एकाग्रता भी बढ़ाता है। मन भी शांत रहता है।