सुबह उठते ही करें इन 4 चीजों का सेवन, शरीर में नहीं रहेगा बीमारियों का नामोनिशान

स्वस्थ शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं स्वस्थ जीवनशैली और खानपान। जी हां, सुबह-सुबह अगर अच्छे खानपान से शुरुआत हो तो शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही ताजगी से भरपूर रहता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका सेवन सुबह उठते ही किया जाए तो शरीर में बीमारियों का नामोनिशान तक नहीं रहता हैं। कुछ चीजों को रात में भिगाकर सुबह खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

खसखस

खसखस को रातभर भिगोकर रखना चाहिए और सुबह गर्मपानी के साथ सेवन करना चाहिए। भिगोए हुए खसखस के सेवन से वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है। खसखस में विटामिन बी काफी मात्रा में पाया जाता है जो मेटाबॅालिज्म को बढ़ाने में सहायक होता है।

अलसी

रातभर अलसी को भिगोकर सुबह के समय सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॅाल कम होता है। दिल से संबंधित समस्याओं में भिगाई हुई अलसी का सेवन करना फायदेमंद रहता है। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है।

मेथी दाना

मेथी दाने का सेवन भिगोकर करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मेथी के दाने को भिगोकर खाने से ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसके सेवन से कब्ज संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। मेथी दाना भिगाकर खाने से आंतों को भी फायदा होता है। जिन महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में दर्द होता है उन्हें भी भिगोकर मेथी दाने का सेवन करना चाहिए।

मुनक्का

मुनक्का सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मुनक्का को रातभर भिगोकर सुबह सेवन करने से एनीमिया और किडनी स्टोन की समस्या को दूर किया जा सकता है। आप दूध में भी मुनक्का भिगाकर खा सकते हैं। मुनक्के में मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं।