ये 5 हर्बल जूस पीते वक्त बरते सावधानी, फायदे की जगह होगा नुकसान

आजकल देखा जा रहा है कि लोग अपनी बिमारियों को दूर भगाने और स्वस्थ शरीर के लिए दवाइयों की जगह हर्बल जूस पीना पसंद करते हैं जो कि बेहद लाभकारी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इन हर्बल जूस के सेवन से पहले इससे जुड़ी सही जानकारी होना भी बहुत जरूरी होता है अन्यथा यह आपक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने की जगह नुकसान पहुँचाने का काम करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ हर्बल जूस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

एलोवेरा जूस

यह ठंडा होता है। इसे पीना स्किन और बालों के ही लिए बहुत ही फायदेमंद है। शरीर की इम्यूनिटी पावर और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में भी ये मददगार होता है। यह दिल और लिवर से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ 10 से 30 मिली. ले। कफ की शिकायत है, तो मानसून या सर्दी के मौसम में इसे नहीं पीना चाहिए, क्योंकि कई बार इससे गले में खराश, खांसी और सीने में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। एलोवेरा शरीर में नए सेल्स को बनाता है और उनका ग्रोथ भी करता है, इसलिए कैंसर रोगी इसे न पिएं।

आंवला जूस

यह वजन कंट्रोल करता है, आंखों, बालों और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी और डाइजेशन सिस्टम को मज़बूत बनाता है। शरीर की गर्मी को बाहर करने के साथ-साथ एसिडिटी और कोलेस्ट्रॉल की शिकायत भी दूर करता है। इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ 20 से 40 मिली. ले। गर्मियों में तो इसे कोई भी व्यक्ति पी सकता है, लेकिन कफ की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को बारिश और ठंड के दिनों में इससे परहेज करना चाहिए।

जामुन का रस

यह डायबिटीज रोगियों के लिए खासतौर से फायदेमंद। ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है। डाइजेशन सिस्टम को सही रखने में मददगार होता है। इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ 20 मिली. ले। कसैला होने के कारण वात प्रकृति के लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। गले में खराश या दर्द की शिकायत होने पर भी इसका सेवन न करें।

करेले का रस

यह डायबिटीज का खतरा कम करता है। सुबह खाली पेट पानी के साथ 20 मिली. ले। ठंड खत्म होने का दौर में इससे परहेज करना चाहिए। इससे पेट दर्द और गैस की शिकायत हो सकती है। दस्त होने पर भी इसे पीना अवॉयड करना चाहिए।

जवारे का रस

यह खून की कमी दूर करता है। कैंसर मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ 40 मिली. ले। डायबिटीज की शिकायत हो, तो इससे परहेज करें।