ये चाय रखेंगी बारिश के मौसम में आपकी सेहत का ख्याल

चाय पीने के सभी शोकीन होते है। कुछ लोग ऐसे होते है जिनकी दिन की शुरुआत बिना चाय के नही होती है। वही बरसात का मौसम भी काही के बिना अधुरा ही लगत है। चाय जहाँ स्वाद बढ़ाती है वही सेहत भी खेल रखती है। तो क्यूँ न इस बार मानसून के साथ साथ अलग अलग चाय का मज़ा लिया जाये। आज हम आपको चाय को पीने के फायदों के बारे में बतायेंगे जो की बारिश का मज़ा तो बढ़ाएंगी साथ ही आपको कई बीमारियों से भी दूर करेंगी। तो आइये जानते है इस बारे में

* मसालेदार चाय


मसालेदार चाय एक ऐसी चाय है जिसके बिना बारिश का मौसम अधुरा सा लगता है। जायफल, सौंफ, लौंग, अदरक और इलायची से बनी मसालेदार चाय आपको कैंसर, दिल के रोग, खराब पाचन क्रिया सर्दी खांसी और बॉडी पेन जैसी प्रॉब्लम से बचाएगी।

*दरबारी कहवा

इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के साथ वजन घटाने में भी मदद करता है। इसके साथ इससे आप पेट और सर्दी-खांसी से भी बचे रहते है।

* नीम लेमन चाय

एंटी बेकटीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर इस चाय का सेवन आपको हर मौसम में दुरुस्‍त रखता है। इसके अलावा इससे पेट में कीड़े होने की समस्या, हार्टबर्न, कब्ज, हार्ट डिसीज और कैंसर का खतरा भी नहीं होता है।

* कश्‍मीरी कहवा

यह चाय सूखे मेवे, दालचीनी और ताजा मसालों को मिलाकर बनाई जाती है। मानसून का मजा बढ़ाने वाली यह चाय आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। इसके अलावा इसका सेवन आपको मानसून में होने वाली बीमारियों से भी बचाता है।