शरीर में दिखने लगे ये बदलाव, जल्द करा ले ब्लडप्रेशर की जाँच

शरीर का रक्त परिसंचरण अर्थात ब्लड सर्कुलेशन संतुलित होना बहुत जरूरी हैं जो कि शरीर के सभी अंगों को पूर्ण रूप से कार्य करने में सक्षम बनाता हैं। लेकिन आजकल की इस तनाव से भरी जिन्दगी में व्यक्ति खुद को संतुलित अवस्था में नहीं रख पाटा हैं जिसकी वजह से ब्लडप्रेशर की समस्या शुरू हो जाती है। ब्लडप्रेशर हाई (High Blood Pressure) हो या लो, दोनों ही परिस्थितियों में यह सेहत के लिए नुकसानदायक होता हैं। ऐसे में समय रहते इसके लक्षणों को जानकर उचित इलाज लेना जरूरी होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए शरीर में होने वाले कुछ ऐसे बदलावों की जानकारी लेकर आए हैं जो ब्लडप्रेशर (Blood Pressure) की बीमारी की ओर संकेत करते हैं। तो आइये जानते हैं ब्लड प्रेशर के शुरुआती संकेतो के बारे में...

- गर्दन और सिर के पिछले हिस्से में दर्द का बना रहना या आए दिन यहां पर दर्द रहना।

- बेवजह आपको यदि तनाव हो या छोटी-छोटी बातों में गुस्सा आने लगे। मन चिड़चिड़ा रहे तो ब्लड प्रेशर चेक जरूर करा लें।

- अचानक से सिर का चकरा जाना। उठने पर अचानक से आंखों के आगे अंधेरा छाना और चक्कर सा महसूस होना।

- शरीर में हमेशा थकान बने रहना। सीढ़ियों को चढ़ने या पैदल चलने में सांस चढ़ने लगना।

- लंबी सांस लेना या कई बार नाक से खून आ जाना।

- नींद की अचानक से समस्या उत्पन्न होना। नींद न आने की अन्य कोई वजह न हो तो ब्लड प्रेशर चेक करा लें।

- अचानक से दिल की धड़कन का बढ़ जाना या मन का घबराना। कभी-कभी सांस लेने में सीने में दर्द महसूस होना।

- अचानक से चक्कर आना या भारीपन महसूस करना।

- बार बार बेहोशी सा महससू होना।

- अचानक से आंखों से साफ दिखाई न देना।

- बार-बार जी मचलाना।

- शरीर में हर समय थकान महसूस होना।

- छाती में दर्द महसूस होना।

- बार-बार प्यास लगना।