टाइफाइड को दूर भगाता है प्याज का रस, इस तरह करे सेवन

मानसून के दिनों में संक्रमण की समस्या सिरमौर रहती है, जिसकी वजह से कई बीमारियाँ फैलती हैं। मानसून के दिनों में व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिसकी वजह से शरीर इन संक्रमणों से लड़ने में विफल हो जाता हैं और बीमार पड़ जाता हैं। इस मौसम में जो बीमारी सबसे ज्यादा सताती है उसका नाम है टायफायड। यह बीमारी दूषित पानी से नहाने या खाद्य सामग्री को सही धोकर ना खाने से फैल सकता है। मानसून के दिनों में यह सबसे आम बीमारी है। इसलिए आज हम आपको इसके लक्षण और उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

* टाइफायड बुखार के लक्षण


- आमतौर पर टायफायड ग्रसित व्यक्ति को 102 डिग्री से ऊपर बुखार रहता है और उनके शरीर में बहुत कमजोरी भी महसूस हो सकती है।

- पेट में दर्द, सिर दर्द के अलावा भूख कम लगना भी इसके आम लक्षण है। इसके अलावा टायफायड में सुस्ती व कमजो़री आती है, उल्टी महसूस होती है।

- बड़ों में कब्ज़ तथा बच्चों में दस्त भी हो सकता हैं। आंतों के संक्रमण के कारण शरीर के हर अंग में संक्रमण हो सकता है, जिससे कई अन्य संक्रमित बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

- टायफायड बुखार आमतौर पर 1 महीने तक होता है, लेकिन अधिक कमजोरी होने पर अधिक समय तक भी रह सकता है। इतना ही नहीं इससे शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है , जिससे व्यक्ति को सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति में आने में बहुत समय लग जाता है।

* टाइफाइड और प्याज का रस

- वैसे तो टाइफाइड बुखार के लिए कई सारे प्रभावी घरेलू नुस्खे हैं लेकिन प्याज का रस बहुत ही अहम और प्रभावशाली नुस्खा माना जाता है। इस बुखार में प्याज का रस पीने से बुखार जल्दी सही होता है और शरीर से बैक्टीरिया का भी खात्मा होता है। यदि मरीज को बार बार बुखार चढ़ रहा है तो उसे नियमित प्याज का रस पीना चाहिए। यह बुखार सही करने के साथ ही पेट का दर्द और कब्ज भी सही करता है।

* अन्य प्रभावी घरेलू नुस्खे

- पानी खूब पीएं और पीने के पानी को पहले गर्म करें और उसे ठंडा होने के बाद पीये। अधिक पानी पीने से शरीर का जहर पेशाब और पसीने के रूप में शरीर से बाहर निकल जाता है।

- लहसुन की कली पांच से दस ग्राम तक काटकर तिल के तेल में या घी में तलकर सेंधा नमक डालकर खाने से सभी प्रकार का बुखार ठीक होता है।

- तेज बुखार आने पर माथे पर ठंडे पानी का कपड़ा रखें तो बुखार उतर जाता है,और बुखार की गर्मी सिर पर नहीं चढ़ती है।

- पुदीना और अदरक का काढ़ा पीने से बुखार उतर जाता है। काढ़ा पीकर घंटे भर आराम करें, बाहर हवा में न जाएं।

- तुलसी और सूर्यमुखी के पत्तों का रस पीने से भी टायफायड बुखार ठीक होते हैं। करीब तीन दिन तक सुबह-सुबह इसका प्रयोग करें।