सायटिका दर्द का शिकार बनाती है ये 5 गलत आदतें, जानें और बचें

वर्तमान समय में देखा जाता हैं की अव्यवस्थित जीवनशैली और कम शारीरिक श्रम की वजह से व्यक्ति बीमार रहने लगा हैं। इन कई बिमारियों में से एक हैं सायटिका जिसमें नस में सूजन बड़ी परेशानी बनती हैं और दर्द से परेशानी करती हैं। साइटिका एक नस होती है, जो कुल्हे से लेकर पैर के पिछले हिस्से से होते हुए एड़ी तक जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी गलत आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आप सायटिका दर्द का शिकार होते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

ओवरस्ट्रेस और तनाव

तनाव या ओवरस्ट्रेस के वजह से भी आपकी सायटिका तंत्र प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि दर्द भावनाओं के कारण भी होता है।

बहुत अधिक बैठे रहना

गतिहीन जीवनशैली के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। बहुत अधिक बैठे रहने के वजह से भी सायटिका तंत्र प्रभावित हो सकता है। आपको 2-3 घंटे से अधिक लगातार नहीं बैठना चाहिए क्योंकि यह आपकी मांसपेशियों और इसके नीचे स्थित तंत्रिका पर जोर दे सकता है।

टाइट कपड़े पहनना

फैशनेबल और टोन्ड लुक के लिए लोग आजकल टाइट जींस पहन रहे हैं। लेकिन टाइट कपड़ा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शरीर से चिपके एकदम टाइट कपड़ों के कारण मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, जिसके वजह से सायटिक तंत्र प्रभावित हो जाती है। ऐसे में बेहतर होगा कि ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बचें।

पीछे की जेब में फोन और पर्स

कई लोगों की अपने पैंट के पीछले पॉकेट में फोन या पर्स रखते हैं। अगर आपकी भी ये आदत है तो इसे तुरंत छोड़ दें। क्योंकि जब आप अपनी जेब में इन सभी चीजों के साथ रखकर बैठते हैं, तो यह पिरिफोर्मिस मसल्स को परेशान कर सकता हैं और जिसकी वजह से आप पिरिफोर्मिस सिंड्रोम भी हो सकता है। इसके नीचे सायटिक तंत्रिका स्थित है, जो इसके द्वारा भी दबाया जा सकता है।

जूते

साटिका तंत्र के बारे में जानने के बाद आप इतना तो जरूर समझ गए होंगे कि आपके एड़ियों का संबंध सीधे आपके पीठ से है। ऐसे में गलत फुटवियर का चयन समस्या को बढ़ा सकता है। हाई हील्स या ऐसे जूते जिन्हें पहनने पर आप असहज महसूस कर रहे हैं सायटिका तंत्र को ट्रिगर करते हैं। लंबे समय तक गलत जूते पहनने से सायटिका तंत्र में खिंचाव हो सकता है।