आंखों के लिए सुपरफूड का काम करते हैं ये आहार, सेवन से बढ़ेगी रोशनी

आंखें शरीर का एक संवेदनशील हिस्सा हैं जिसकी सेहत में बरती गई लापरवाही आपको बहुत भारी पड़ सकती हैं। जी हां, आजकल देखने को मिलता हैं कि बच्चों की आंखें भी जल्दी खराब होने लगी हैं और कईयों की आंखों पर चश्मा चढ़ गया हैं। इसके लिए आपकी लाइफस्टाइल जिम्मेदार होती है। लोग आजकल घंटों लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन देखते रहते हैं, यह उसका ही दुष्परिणाम हैं। ऐसे में आपको अपने आहार में जिंक, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन से भरपूर आहार को डाइट में शामिल करना चाहिए जो आंखों के लिए लाभदायी साबित हो। हम आपको ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

मछली

फिश का सेवन करने से आंखों की समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड की मात्रा काफी होती है। ओमेगा -3 के सबसे फायदेमंद स्तर वाली मछलियां टूना, सैल्मन, ट्राउट, छोटी समुद्री मछली, सार्डिन और हिलसा हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि मछली का तेल आंखों की ड्राइनेस दूर कर सकता है।


आंवला

आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आप आंवला को खाली पेट या मरब्बा के रूप में खा सकते है। इसमें विटामिन सी होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। आंवला सिर्फ आंखों के लिए नहीं, सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल स्किन और बालों में भी कर सकते हैं।

इलायची

इलायची, शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है। इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहें तो इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

आड़ू

साधारण से दिखने वाला ये फल बीटा-कैरोटीन से भरा होता है, जो आपकी आंखों को जल्दी बूढ़ा होने से रोकता है। आड़ू में जिंक, कॉपर, विटामिन सी और ई जैसे अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो सब साथ मिलकर आंखों के रेटिना को होने वाली क्षति को रोकने में मदद करती है।

खट्टे फल

खट्टे फल आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। विटामिन ई की तरह विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो आंखों को हेल्दी रखने में मददगार साबित होता है। आप अपनी डाइट में नींबू, संतरे, पके फल शामिल कर सकते हैं।

गाजर

गाजर आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बीटाकैराटीन और विटामिन ए होता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर आंखों के साथ- साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

पत्तेदार हरी सब्जियां

पत्तेदार हरी सब्जियां ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन दोनों से भरपूर होती हैं और आंखों के अनुकूल विटामिन सी का भी एक अच्छा स्रोत हैं। पालक, गोभी, कोलार्ड्स के अलावा आप डाइट में गाजर को जरूर शामिल करें। गाजर विटामिन ए और बीटा कैरोटीन दोनों से भरपूर होती है। विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए काफी जरूरी होता है। गाजर की तरह शकरकंद भी बीटा कैरोटीन और विटामिन ई का भी एक अच्छा स्रोत है।

अखरोट

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करना न भूलें।

बादाम

बादाम में विटामिन ई होता है जो आंंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। ये एक सुपर फूड है जो आपके दिमाग को तेज करने में मदद करता है। स्टडी के अनुसार विटामिन ई मैकुलर डिजनरेशन को धीमा करने में मदद करता है जो आंखों को हेल्दी रखता है।

अंडा

अंडा ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो उम्र से संबंधित विजन लॉस के जोखिम को कम कर सकता है। अंडे विटामिन सी, विटामिन ई और जिंक के अच्छे स्रोत हैं। इससे हमारे शरीर को प्रोटीन भी मिलती है।

आम

फलों का राजा आम आपकी आंखों के लिए किसी बेहतरीन फल से कम नहीं है। विटामिन ए से समृद्ध आम आपकी आंखों की सतह पर होने वाले इंफेक्शन और बैक्टीरिया को हटाने का काम करता है। विटामिन ए की कमी आपकी आंखों में रूखेपन और धुंधलेपन का कारण बन सकती है, जो आपकी आखों की सेहत को बिगाड़ सकती है।