अगर महिलाओं को रहना है फिट और हेल्दी तो रोज करें इन चीजों का सेवन

महिला 24 घंटे बिना रुके बिना थके काम करती है और इस भाग दौड़ में वो अपनी सेहत का ध्यान रखना ही भूल जाती है।जबकि महिलाओं को अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि महिलाओं को पीरियड्स, प्रेग्नेंसी ओर मेनोपॉज जैसी चीजों से गुजरना होता है। जिससे उनका शरीर काफी कमजोर हो सकता है। एक उम्र के बाद महिलाओं को कई तरह के शारीरिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। जिसके कारण बॉडी में कैल्शियम कम होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, स्किन ड्राई और वजन बढ़ने लगता है। बोन डेंसिटी के नुकसान से महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन इन सब समस्याओं से बच सकते हैं। अगर डाइट का वक्त पर ध्यान रखा जाए। तो चलिए आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में मदद कर सकते हैं।

रोजाना 1 आंवला

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो महिलाओ के लिए बहुत फायदेमंद होता है | इसके अलावा आंवले में कई तरह के पोषक तत्वों के साथ विटामिन ए और बी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। साथ ही साथ इनमें ओमेगा 3 और फाइबर भी मौजूद होता हैं। इसके सेवन से महिलाओं का डाइजेशन मजबूत होता हैं तथा पेट में गैस और कब्ज की समस्या नहीं होती हैं। साथ ही साथ इनके सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी रहती हैं और हार्ट भी हेल्दी रहता हैं। इसलिए हर महिला को रोजाना आंवला जरूर खाना चाहिए, आप चाहे तो आंवला के जूस भी ले सकती हैं।

अनार

महिलाओं की बॉडी में आयरन की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करने चाहिए। और अनार में आयरन की मात्रा बहुत अधिक मात्रा में होती है। जी हां महिलाओं के लिए अनार अमृत माना जाता है। अनार में 84 प्रतिशत आयरन होता हैं जो महिलाओं में आयरन की कमी को बहुत जल्दी दूर करता हैं। साथ ही अनार खाने से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता हैं। जिससे महिलाओं में बीमार पड़ने के चांस कम जाते हैं। इसलिए महिलाओं को रोजाना 1 अनार खाना चाहिए।

बेरीज

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और क्रैनबेरी एंथोसायन जैसा मजबूत एंटी-कैंसर पोषक तत्व पाया जाता है। इन बेरीज में विटामिन सी और फोलिक एसिड भी काफी मात्रा में पाया जाता है। जो महिलाओ के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हो सकती हैं।

पालक

पालक आयरन का अच्छा सोर्स मानी जाती है। महिलाओं के लिए पालक बहुत गुणकारी मानी जाती है। पालक के सेवन से प्रोटीन, विटामिन बी, कैल्शियम और मिनिरल्स की कमी को पूरा किया जा सकता है

दूध

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की बॉडी में कैल्शियम की कमी होने लगती हैं। जिससे उनकी हड्डियों में कमजोरी और बॉडी में एनर्जी कम होने लगती है। इसलिए रात में सोने से पहले हर महिला को एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। इससे महिलाओं के बॉडी में एनर्जी बनी रहती हैं तथा उनकी बॉडी में कैल्शियम और विटामिन डी की भी कमी नहीं होती हैं। साथ ही साथ बॉडी की इम्यूनिटी मजबूत होती हैं। जिससे महिलाओं में बीमारी होने के चांस कम हो जाते हैं। दूध में कई तरह के विटामिन और मिनरल होते हैं। जिससे महिलाओं की बॉडी अच्छी रहता हैं तथा उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं।

सोयाबीन

सोयाबीन प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी का एक बेहतरीन सोर्स है। महिलाओं को अपनी डाइट में सोया के बने उत्पाद जैसे सोया मिल्क, टोफू आदि को शामिल करना चाहिए ये शरीर को जरूरी तत्व प्रदान करने का काम कर सकते हैं।