ये प्राकृतिक पेय देंगे गर्मियों में आपके शरीर को ठंडक

गर्मियों का समय चल रहा हैं जो कि लोगों का जीवन जीना दूबर कर रहा हैं। गर्मियों के दिनों में शरीर के अन्दर भी गर्मी उत्पन्न होने लगती हैं जिसे सही समय पर शांत ना किया जाए तो यह व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब कर देती हैं। इस गर्मी को शांत करने के लिए व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक या बाजार में मिलने वाले हानिकारक उत्पादों का सहारा लेते हैं जबकि उन्हें ऐसे पेय पदार्थों का सहारा लेना चाहिए जो शरीर को नुकसान भी ना पहुंचाए और शरीर को ठंडक प्रदान करें। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक पेय पदार्थों के बारे में जो इन तेज गर्मियों में दे आपको ठंडक।

* पुदीना

पुदीना के पत्तों को तोड़ कर साफ़ पानी से धो लें। अब एक जग में पानी ले। उसमें जरुर के हिसाब से शक्कर मिलकर घोल ले। फिर पुदीना की पत्तियों को मिक्सी में डालकर बारीक चटनी जैसे पीस ले। उसके बाद शक्कर के पानी को उस चटनी में मिलाकर मिक्स कर दे। फिर छान कर ग्लास में निकालकर, ठंडा करके, खुद पीये और मेहमानों को भी पिलाये।

* आम

कच्चे और पके दोनों आम के शरबत बनाया जा सकता है। आम कच्चा हो तो उसको उबाल कर, उसके छिलके हटा कर, उसके गुदे को हाथ से मसल कर गुठली फेक दें। फिर जिस स्वाद में चाहिए उसके हिसाब से उसमे मसाला मिलाईये। नमकीन पीना है तो पानी में जीरा पावडर , काला नमक और कालीमिर्च मिला ले। अगर मीठा चाहिए तो पानी में शक्कर मिला कर गुदे को डालते है। मिक्सी है तो एक बार मिक्सी में चला सकते हैं और अगर नहीं है तो हाथो से ही गुदे को बारीक मसल कर मिला दे।

* बेल


बेल का शरबत बनाने के लिए पक्के हुए बेल का उपयोग किया जाता है। पके हुए बेल को फोड़कर उसके अंदर के बीज और लसलसा लार निकाल लेते हैं और बड़े बर्तन में पानी लेकर पहले शक्कर को स्वादानुसार डालकर अच्छे से घोल लेते है। फिर उसी शक्कर पानी में साफ़ किये बेल को पानी में मसलते है। इससे बेल के बाकी बीज और बेल के रेशे बहार निकाल आते है, जिसको हम शरबत से बाहर कर देते हैं। अब एक नीबू काट कर थोडा रस उस शरबत में मिला देते है। इससे शरबत का स्वाद और दुगुना हो जाता है। बेल का यह शरबत सिर्फ प्यास ही नहीं मिटाता बल्कि पेट भी साफ़ करता है और शरीर के मेटाबोलिज्म को भी बढ़ता है।

* नीबू

नीबू का शरबत सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। नीबू हर मौषम में मिलता है और इसका शरबत शरीर को नुक्सान नहीं पहुंचता नीबू का भी मीठा और नमकीन दोनों शरबत बनता है। जिस स्वाद में चाहिए उसके अनुसार पानी में नमक या शक्कर घोल कर नीबू काटकर उसके बीज निकाल ले और उस घोल में नीबू का रस मिला दे। पानी में शक्कर और हल्का काला नमक दोनों मिलकर नीबू का रस डाल कर पी सकते है। नीबू का यह रस सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।