टॉयलेट में घंटों बिताने के बाद भी नहीं हो पाता पेट साफ, ये नुस्खे दिलाएंगे जल्द आराम

हर व्यक्ति अपनी दैनिक दिनचर्या में सुबह के समय मॉल त्यागता हैं जो कि शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए बहुत जरूरी हैं। लेकिन कई लोगों को टॉयलेट में घंटों बिताने के बाद भी पेट साफ ना होने की शिकायत करते हैं। पेट साफ ना हो पाने की वजह से पूरे दिन परेशानी होती हैं और पेट में विषैले पदार्थ एकत्रित होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि हर सुबह अच्छे से पेट साफ हो जाए। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आपको इस परेशानी से आराम दिलाएगा। तो आइये जानते है उन नुस्खों के बारे में...

दही

दही में कई लाभदायक बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारी आंतों के लिए जरूरी हैं। आंतों में मौजूद कुछ बैक्टीरिया ऐसे होते हैं जो दही में भी पाए जाते हैं। दही खाने से उन बैक्टीरिया की कमी पूरी होती है। इससे पेट सही रहता है। पेट को हेल्दी रखने के लिए दही खाएं और पेट की हर समस्या से निजात पाएं।

पानी

जिनको पेट साफ न होने की समस्या हो उन्हें जमकर पानी पीना चाहिए। फ्रिज के पानी से बचना चाहिए। हो सके तो गुनगुना पानी पीएं। सुबह उठने के बाद एक से दो ग्लास गुनगुना पानी पीएं उसके बाद टॉयलेट जाएं। इससे शरीर की सारी गंदगी बाहर हो जाएगी।

लहसुन

हर कोई लहसुन खाता है लेकिन शायद ही उसे ये बात पता होगी कि यह पेट के लिए कितना फायदेमंद हैं। दरअसल, लहसुन में एंटी इंफ्लामेशन गुण पाए जाते हैं जो सख्त मल को पतला बना देता और सुबह घंटो टॉयलेट में बैठने के बजाए आसानी से पेट साफ हो जाता है। इसे आप भूनकर या फिर कच्चा खा सकते हैं। हालांकि कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह आपके लिए और भी कई तरह से फायदेमंद होता है।

सेब का सिरका

पेट को साफ करने के लिए सेब का सिरका भी बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन क्रिया को दुरूस्त करता है और पुरानी से पुरानी कब्ज को खत्म कर देता है। इसके औषधिय गुण पेट की हर समस्या का समाधान करने में सक्षम होता है। सेब का सिरका रोजाना खाने से पहले 2 चम्मच लेना है। इसे आधे कप पानी में मिलाकर सुबह ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर से पहले लें। यह अन्य कई रोगों में लाभकारी होते हैं।

गर्म दूध

अगर आप चाहते हैं कि आपका पेट साफ हो और ज्यादा देर तक टॉयलेट में न बैठना पड़े तो आप गर्म दूध पी सकते हैं। रात को सोने से पहले दूध में चीनी डालकर रोजाना पीएं। इससे सुबह आपका पेट साफ हो जाएगा। दूध एकदम गर्म नहीं होना चाहिए। हल्का गर्म दूध ही पीएं।