लम्बे वक्त से परेशानी बना हुआ हैं एडियों का दर्द, इन तरीकों से मिलेगा आराम

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग एडियों के दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं जिसके चलते उन्हें चलने में भी तकलीफ होती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे ज्यादा चलना, ज्यादा वजन, खेल-कूद या भागा-दौड़ी आदि। हांलाकि यह दर्द अपनेआप कुछ समय बाद चला जाता हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर आराम पाया जा सकता हैं। अगर यह दीकत बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी हैं। तो आइये जानते हैं घरेलू उपायों के बारे में।

आराम और खिंचाव

अगर चलने या खेल-कूद के कारण आपके पैर में चोट आई है, तो आपको निश्चित रूप से आराम करना चाहिए। इसके अलावा, रोज सुबह उठकर स्ट्रेचिंग करना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। पैरों की स्ट्रेचिंग आपको चलने, और आपके दर्द को जल्दी ठीक करने में मदद कर सकती है।

रात में गरम पट्टी पहनें

रात को सोने से पहले आप अपने पैर में गरम पट्टी पहन सकते हैं, ये आपके पैर की सूजन और दर्द को कम कर सकती है। इसका इस्तेमाल आप सोते समय कर सकते हैं, रातभर ये आपके पैर को गरम रखने और दर्द सही करने का काम करती है।

पैरों पर बर्फ लगाएं

अपने पैरों पर 5 मिनट तक रोज बर्फ लगाएं। अगर आप ज्यादा चलते या खड़े रहते हैं, तो आपको 15 मिनट तक, 3 बार अपने पैर के तले पर बर्फ लगानी चाहिए। ये आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

सही फुटवीयर पहनें

कई बार आप फ्लैट जूते पहन लेते हैं, जिनकी वजह से आपका दर्द और भी ज्यादा बढ़ने लगता है। कोशिश कीजिए कि आप सही जूते पहनें और ज्यादा या दूर चलने से बचें। अपने घर में भी आपको नंगे पैर नहीं रहना चाहिए, इससे आपके पैरों पर ज्यादा जोर पड़ता है और दर्द ठीक होने की संभावना कम हो जाती है।