आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और टेंशन जैसे शब्द लगभग हर व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियां हों या ऑफिस का दबाव, लोग हर समय किसी न किसी चिंता में घिरे रहते हैं। कई बार हम इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार बढ़ता तनाव धीरे-धीरे मानसिक ही नहीं, शारीरिक सेहत पर भी बुरा असर डालने लगता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह डिप्रेशन जैसी गंभीर स्थिति का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लाकर तनाव को नियंत्रित करें और ओवरथिंकिंग से बचने के उपाय अपनाएं।
तनाव और ओवरथिंकिंग से बचने के आसान तरीकेपूरी नींद लेना बेहद जरूरीआजकल काम का दबाव इतना ज्यादा हो गया है कि लोग देर रात तक जागते रहते हैं और पर्याप्त नींद नहीं ले पाते। नींद की कमी सीधे तौर पर मानसिक तनाव को बढ़ाती है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी और पूरी नींद लें, जिससे दिमाग को आराम मिले और तनाव कम हो।
संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाएंआपका खानपान भी आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा असर डालता है। सही डाइट लेने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और दिमाग में खुश रहने वाले हार्मोन संतुलित रहते हैं। इससे स्ट्रेस हार्मोन का स्तर नियंत्रित होता है और आप खुद को ज्यादा शांत और संतुलित महसूस करते हैं।
डिजिटल डिटॉक्स को बनाएं आदत
आज के दौर में मोबाइल और सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल भी तनाव बढ़ाने का एक बड़ा कारण है। लगातार स्क्रीन पर समय बिताने से दिमाग को आराम नहीं मिल पाता। इसलिए जरूरी है कि आप दिन में कुछ समय के लिए मोबाइल और इंटरनेट से दूरी बनाएं। सप्ताह में एक दिन ‘नो सोशल मीडिया डे’ रखने से भी काफी राहत मिल सकती है।
लोगों से जुड़ाव बढ़ाएं
अकेलेपन में रहने से तनाव और ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में दोस्तों, परिवार या अपने करीबियों के साथ समय बिताना फायदेमंद होता है। एक मजबूत सोशल कनेक्शन न केवल मानसिक सुकून देता है, बल्कि भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।
रोजाना व्यायाम को दें जगह
शारीरिक गतिविधियां तनाव को कम करने में बेहद असरदार होती हैं। रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक या एक्सरसाइज करने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि दिमाग भी फ्रेश महसूस करता है। जब भी आप तनाव या गुस्सा महसूस करें, गहरी सांस लें और थोड़ा टहलें, इससे मन शांत होता है।
रूटीन से लें थोड़ा ब्रेकलगातार एक ही तरह की दिनचर्या भी बोरियत और तनाव का कारण बन सकती है। इसलिए समय-समय पर अपने रूटीन से ब्रेक लेना जरूरी है। वीकेंड पर दोस्तों के साथ बाहर जाएं, कहीं घूमने का प्लान बनाएं या घर पर ही आराम करें। इससे आपको मानसिक ताजगी मिलेगी और तनाव भी कम होगा।
कुल मिलाकर, तनाव को हल्के में लेना सही नहीं है। अगर आप समय रहते इन आसान उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो न सिर्फ ओवरथिंकिंग से बच सकते हैं, बल्कि अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं।