इन घरेलू नुस्खों से रोकें अपना बढ़ता वजन, बनता है कई बिमारियों की वजह

आज के समय में देखा जाता हैं कि हर तीसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन से परेशानी में हैं। बढ़ता वजन का मुख्य कारण व्यायाम ना कर पाना और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल का होना होता हैं। बढ़ता वजन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता हैं और कई अन्य बिमारियों की जड़ बनता हैं। समय रहते इस पर नियंत्रण ना किया गया तो शरीर को बिमारियों से बचाना मुश्किल हो जाता हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ इसके बेहतरीन नुस्खों के बारे में बता रहे है जो वजन नियंत्रण में आपके लिए मादगार साबित होंगे। तो आइये जानें इनके बारे में।

- सुबह 250 ग्राम पानी में 1 नींबू निचोड़कर पिएं। दोपहर में 125 ग्राम पानी में 10 ग्राम शहद मिलाकर पिएं। इसे दो महीने पीने से ही अपका वजन कम होता नजर आएगा।

- अन्नाहार के सेवन पर नियंत्रण करें। व्यायाम और योगासन करते हैं, तो कच्चा टमाटर, नींबू, नमक, प्याज को साथ में खाने से आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

- लोगों को लगता है कि आलू खाने से वजन बढ़ता है। ऐसा नहीं है, आलू गलत तरीके से खाने से वजन बढ़ता है। आलू का छिलका उतारकर तीखे मसाले, घी आदि लगाकर खाने से जो चिकनाई पेट में जाती है, वह चिकनाई मोटापा बढ़ाती है। आलू को उबालकर या गर्म रेत में भूनकर खाना फायदेमंद है। इससे वजन नहीं बढ़ेगा।

- करेले के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने या 1/2 ग्राम यवक्षार मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।

- त्रिफला चूर्ण के काढ़े में एक चम्मच शहद मिला कर पिएं। चाहें, तो एक चम्मच शहद और एक चम्मच काढ़ा रोजाना पिएं। कुछ ही दिनों में मोटापा दूर हो जाएगा।

- त्रिफला चूर्ण को पानी में भिगोकर सुबह मसलकर छान लें। इसमें शहद मिलाकर पीने से मोटापा दूर होता है।

- जब आप सुबह सोकर उठती हैं, तो कुछ भी खाने से पहले एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस मिलाकर पिएं। इसके बाद गाजर और पालक का रस जूस पिएं। फिर देखिए, कैसे आपका वजन घटने लगता है।