पेट के बल सोना पड़ सकता है भारी, बनता है कई परेशानियों का कारण

हर इंसान के सोने का अपना अलग तरीका होता हैं, जिसमें उन्हें अच्छी नींद आती हैं। इन्हीं में से एक तरीका होता है पेट के बल सोने का। अगर आप भी इसी तरह से सोते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी हैं। क्योंकि पेट के बल सोना बहुत नुकसानदायक होता हैं और कई परेशानियों का कारण बनता हैं। जी हाँ, इसका बड़ा कारण ब्लड का सर्कुलेशन सही ना होना पाना होता हैं। आज हम आपको पेट के बल सोने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी ये आदत हैं तो जल्द बदल दे। तो आइये जानते है पेट के बल सोने से होने वाले नुकसान के बारे में।

* सिरदर्द

अगर आप पेट के बाल सोते है आपको भी हर वक्त सिर दर्द रहता होगा। दरअसल, इस पोजिशन में सोने से गर्दन मड़ जाती है और सिर तक ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती है, जिस वजह से सिर भारी-भारी व दर्द रहने लगते हैं।

* जोड़ों का दर्द

शरीर की सही पोजिशन न हो ने कारण भी हड्डियों में दर्द रहने लगते हैं। अक्सर पेट के बल सोने वाले व्यक्तियों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इसी पोजिशन में सो रहे है तो अपनी आदत को सुधार लें।

* चेहरे पर असर

जब हम पेट के बल सोते है तो स्किन को अच्छे से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। साथ ही बिस्तर पर लगे बैक्टीरिया पर चेहरे के संपर्क में आ जाते हैं, जिस वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे व पिंपल्स होने लगते हैं।

* बैक पेन की शिकायत

पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी अपनी नैचुरल शेप में नहीं रहती, जिस वजह से बैक पेन होने लगती हैं। कभी-कभी दर्द इतना बढ़ जाता है कि बैठना-उठना तक मुश्किल हो जाता हैं।

* पेट खराब

पेट के बल सोने से खाना ठीक से पच नहीं पाता जिससे इनडाइजेशन की शिकायत रहती है। कभी-कभी पेट में दर्द भी रहने लगता है। इसलिए हमेशा बांयी करवट लेकर या पीठ के बल ही सोएं।