दांतों का दर्द बन रहा है परेशानी का कारण, आजमाए ये कारगर उपाय

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि हर तीसरे व्यक्ति को दांतों से जुडी कोई ना कोई समस्या जरूर हैं। जी हाँ, वर्तमान समय के खानपान ने दांतों में कैविटी (Cavity) की समस्या बहुत बढ़ा दी हैं। जिसकी वजह से जब भी कुछ खाते हैं तो दांतों में दर्द (Tooth Ache) उठने लगता हैं। ऐसे में दांत दर्द व्यक्ति के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता हैं जो आराम से भोजन भी नहीं करने देता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कारगर उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से दांतों का दर्द दूर कर इस परेशानी से पीछा छुडाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन बेहतरीन उपायों के बारे में...

प्याज

आपको बता दें कि प्याज में फास्फोरस की मात्रा सबसे ज्यादा होती है जो दांतों में मौजूद कीटाणु को मारने का काम करती है। अगर आपके दांतों में दर्द की समस्या बनी रहती है तो आप प्रतिदिन सुबह के समय प्याज का सेवन करें। इसके सेवन से दातों का दर्द समाप्त हो जाएगा तथा आपको आराम मिलेगा। इस घरेलू उपाय को रोजाना आजमाएं। इसका असर देखने को मिल सकता है।

नींबू

नींबू में विटामिन सी की मात्रा भरपुर होती है जो दांत के दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार होती है। अगर आपके दांत में दर्द की समस्या होती है तो प्रतिदिन नींबू को दांत दर्द वाले स्थान पर लगाएं। इससे दर्द में आराम मिलेगा और यह दर्द की समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।

लौंग

दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लौंग बहुत ही असर कारक होता है। अगर आपके दांत में तेज दर्द होते हैं तो आप लौंग को मुंह में रखें। इससे आपको आराम मिलेगा और दातों का तेज दर्द भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

बर्फ

दांत के दर्द वाले स्थान पर आप बर्फ से सिकाई करें। आपको इस दर्द की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही साथ दांतों में होने वाला है यह दर्द ही धीरे कम होने लगेगा। इस घरेलू उपाय को आप सप्ताह में कम से कम 3 से 4 बार जरूर आजमाएं। दांतों में होने वाला दर्द कम हो जाएगा और इस समस्या से आपको छुटकारा मिल जाएगा।

सरसों का तेल

प्रतिदिन सुबह के समय सरसों के तेल में नमक डालकर मसूड़ों का मसाज करें। इससे दांतो में होने वाले दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगी और मसूड़े भी मजबूत होंगे। साथ ही साथ दांतों में उत्पन्न होने वाले किसी प्रकार की समस्या से राहत मिलेगा। इसलिए इस घरेलू उपाय को प्रतिदिन आजमाएं। इससे आपके दांत स्वस्थ और सुंदर रहेंगे।

नोट - अगर दर्द ज्यादा हो तो डेंटिस्ट को जरूर दिखाएं और उनसे दवाइयों के साथ-साथ क्या खाएं और क्या नहीं, इसके बारे में भी पूछें।