मजबूत मांसपेशियों के साथ मिलेगी परफेक्ट बॉडी, आज से ही करें इन 5 एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल

वर्तमान समय की जीवनशैली मे गलत खानपान ने व्यक्ति के शरीर को कमजोर बना दिया हैं। इस वजह से व्यक्ति को अपने शरीर को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता हैं। व्यायाम मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी उन्नत करता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे एक्सरसाइज की जानकारी लेकर आए हैं जो मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ ही आपको परफेक्ट बॉडी भी देगा। तो आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...

फ्लैट डंबल प्रेस

चेस्ट को शेप देने के लिए फ्लैट डंबल प्रेस सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। यह फ्लैट बेंच से इसलिए बेहतर है क्योंकि उसमें आपके हाथ एक सीमा से नीचे नहीं आते। बेंच करते वक्त रॉड जैसे ही आपकी चेस्ट से टच होती है आप उसे ऊपर की ओर धकेल देते हैं। वहीं डंबल प्रेस के मामले में आपकी चेस्ट पर कुछ आने जैसी बात ही नहीं होती। जितना आप डंबल को नीचे ले जाएंगे उतना प्रेशर आपकी चेस्ट पर बनेगा।

बेंच प्रेस

सीने की सबसे पारंपरिक और प्रचलित कसरत यानी बेंच प्रेस सीने की मांसपेशियों को मजबूत करने में बहुत मददगार है। अगर आप कसरत में कोताही नहीं बरतते तो इस पर काम शुरू कर सकते हैं। बेंच प्रेस के लिए बेंच पर पीठ के बल लेटें और दोनों हाथों से बार्बेल को पकड़ें। 12 से 15 बार इसे उठाएं और नीचे लाएं। इससे सीने की मांसपेशियां मजबूत होंगे और सीना चौड़ा होगा।

पुश अप्स

पुश अप्स (Push Up) के अनेक पायदों में से एक फायदा यह भी है कि यह चौड़े सीने के लिए ऐसी कसरत है जिसे आप कहीं भी कर सकते हैं। पेट के बल फर्श पर लेट जाएं। दोनों हाथों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं और नीचे लाएं। इससे सीने की मसल्स बढ़ेंगी और बाजू मजबूत होंगे।

डम्बल बेंच प्रेस

डम्बल बेंच प्रेस (Dumbbell Bench Press) एक्सरसाइज काफी कुछ फ्लैट डंबल प्रेस की तरह ही होती है। लेकिन डम्बल बेंच प्रेस अधिक सटीकता से छाती की मांसपेशियों पर काम करती है। इसे करने के लिए बैंच पर कमर के बल लेट जाएं और दोनों हाथों में डंबल उठा लें और कंधों पर ज़ोर डालते हुए उन्हें छाती की ओर लाएं और फिर ऊपर ले जाएं। इसके 8 से 10 रैप्स के 2 सेट करें।

बारबेल बेंच प्रेस (Barbell Bench Press)

सीने में विस्तार व शेप लाने के लिए बेंच प्रेस वर्षों से सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज रही है। दुनिया भर के विशेषज्ञों द्वारा बेंच प्रेस को चेस्ट शेप्ड व मज़बूत करने के लिए मानक एक्सरसाइज माना गया है। इसे करने के लिए एक मानक ओलंपिक बैंच पर अपनी पीठ के बल फ्लैट लेट जाएं, अब अपने पैरों को ज़मीन पर सीधे कर वज़न वाली रौड को स्टैंड से हटाएं और चेस्ट की ओर नीचे लाएं और फिर ऊपर ले जाएं। रौड का संतुलन बनाए रखने के लिए दोनों हाथों को साथ चलाएं।