आलस के चक्कर में अगर आप भी खाते है खड़े होकर खाना, तो हो जाए सावधान, ये बीमारियां कर रही हैं आपका इंतजार

खाना किस पोजिशन में खाना चाहिए इस तरफ आप कम ही ध्यान देते होंगे। लकिन आपने अक्सर ही घर के बड़े- बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि खाना एक जगह बैठकर ही खाना चाहिए। भारतीय सभ्यता के अनुसार भोजन को जमीन पर पालथी मारकर बैठकर खाने का बेहतर माना गया है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग खड़े होकर, तो कई चलते-फिरते खाना खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस तरह खाना खाने की वजह से सेहत पर बुरे प्रभाव पड़ते हैं? जब हम खड़े होकर खाना खाते हैं, तो फूड डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय लेता है। साथ ही जल्दबाजी में व्यक्ति ज्यादा खाना खा लेता है। ज्यादा खाना और उसका धीमा पाचन पेट से संबंधित परेशानी खड़ी कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए आपको खड़े होकर खाने से सेहत को क्या-क्या नुकसान होते है उसके बारे में बताने जा रहे हैं...

पॉश्चर बिगड़ता है

खड़े होकर खाने के दौरान हम बहुत ज्यादा झुकते हैं, साथ ही में खुद को आराम देने के लिए शरीर के किसी एक हिस्से पर ज्यादा जोर देते हैं। रोज ऐसा करने से इसका असर रीढ़ की हड्डी पर होने लगता है। वहीं बैठकर खाना खाने से बॉडी पॉश्चर में सुधार होता है। इसके अलावा नीचे बैठकर खाना खाने से शरीर में खून का बहाव भी अच्छा होता है। क्रॉस-लेग्स बैठने पर नसों का खिंचाव दूर होता है और वह ज्यादा रिलैक्स होती हैं।

खाना नहीं पचता

खड़े होकर खाना खाने से वह ठीक तरह नहीं पचता, जिससे पाचन क्रिया खराब हो जाती है। ऐसे में आप पेट से जुड़ी अपच, कब्ज और एसिडिटी का शिकार हो सकते हैं।

आंतों का सिकुड़ना

अगर आप खड़े होकर कुछ भी खाते या पीते हैं तो वह सीधा आंतों में चला जाता है। इससे पेट में दर्द व सूजन की समस्या हो जाती है।

मोटापा

एक स्टडी के अनुसार, बैठकर भोजन करने से आपके मस्तिष्क को यह मैसेज जाता है कि आपने भोजन का सेवन किया है। इससे भोजन के दौरान ऑवर इंटिग की संभावना कम हो जाती है। जिससे मोटापा बढ़ने का खतरा भी कम होता है।

मन होता है अशांत

जब आप खड़े होकर खाना खाते हैं तो मन अशांत हो जाता है और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। साथ ही इससे एकाग्रता की कमी भी हो जाती है, जिससे रोजमर्रा के काम करने में मुश्किल होती है।

अल्सर की समस्या

इस तरह भोजन करने से एसोफेगस नली के निचले हिस्से पर बुरा असर पड़ने लगता है। दरअसल, एसोफेगस नली गले से पेट तक भोजन व पानी को ले जाने का काम करती है। ऐसे में इसके खराब होने पर अल्सर का खतरा बढ़ जाता है।

किडनी प्रॉब्लम्स

एक्स्पर्ट की मानें तो खड़े होकर कुछ भी खाने से किडनी व पथरी रोग की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इससे घुटनों और कमर दर्द की परेशानी भी हो सकती है।

जल्दी-जल्दी लगती है भूख

खड़े होकर खाने से भोजन का पाचन 30% तेज गति से होता है और इससे खाने के कुछ घंटों के बाद ही आपको भूख लगने लगती है। और भोजन अति सूक्ष्म कणों में टूटने से पहले आंत में चला जाता है। इससे आंत पर दबाव बढ़ता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। एक हद तक यह माना जाता है कि पेट से आंत तक भोजन की तत्काल गति गुरुत्वाकर्षण बल के कारण होती है। एक स्टडी के अनुसार, यह समस्या उन लोगों के साथ नहीं होती है जो आराम से बैठकर भोजन करते हैं।