हेल्थ टिप्स : फायदों के चक्कर में, इस पानी का अधिक सेवन हो सकता है नुकसानदायक

ज्यादातर लोग सुबह उठते ही नींबू पानी पीते हैं। पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटमिन सी, पोटाशियम और फाइबर मिलता है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन यह सच है कि यदि आप नींबू पानी के फायदों के चक्कर में इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन्हीं नुकसान के बारे में।

# पेट हो सकता है खराब :


कई बार लोग खाना पचाने के लिए नींबू के रस का सेवन करते हैं क्योंकि इसका ऐसिड पाचन में मदद करता है। पर पेट में ज्यादा ऐसिड हो जाने की वजह से पेट खराब हो सकता है। नींबू को हमेशा खाने में मिलाकर ही खाएं।

# डिहाइड्रेशन:

नींबू पानी अधिक पीने से पेशाब अधिक आती है और इस कारण डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए नींबू पानी की जगह ज्यादा से ज्यादा सादा पानी पिए।

# दांत की संवेदनशीलता को बढ़ाए :

नींबू-पानी का ज्यादा सेवन भी आपकी दांतों की संवेदनशीलता को बढ़ा सकते हैं। दरअसल नींबू में सिट्रस ऐसिड होता है और जब ये दांतों के संपर्क में आते हैं तो दांत संवेदनशील हो जाते हैं। सिट्रस एसिड के प्रभाव से दांतों की बाहरी परत को नुकसान पहुंच सकता है।

# गुर्दे और पित्ताशय की समस्याः

नींबू में एसिडिक लेवल के अलावा उसमें ऑक्सलेट भी होता है, जो कि ज्यादा सेवन से शरीर में जा कर क्रिस्टल बन सकता है। ये क्रिस्टलाइज्ड ऑक्सलेट, किडनी स्टोन और गॉलस्टोन का रूप ले सकता है।

# सीने में जलन की समस्या:

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो, नींबू का सेवन एक दम बंद कर दीजिए क्योंकि इसमें एसिड होता है और आपके सीने में जलन की समस्या बढ़ सकती है।

# हड्डियों का कमजोर होना :

हड्डियों का कमजोर होना लोगों में यह समस्या देखी जा रही है। यदि हड्डियां कमजोर हैं तो कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अत्यधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डिहयां कमजोर हो जाती हैं। दरअसल नींबू में अम्लीयता होती है जिसकी वजह से हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।