World Milk Day : कहीं आप भी तो गलत समय पर नहीं करते दूध का सेवन!

दूध एक ऐसा आहार है जिसमें लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चे हो या बूढ़े हर उम्र के लिए दूध का सेवन बहुत उपयोगी माना गया हैं। हर साल 1 जून को World Milk Day के रूप में मनाया जाता है। दूध के अनगिनत फायदे हैं जो आपके शरीर को मजबूती प्रदान करते हुए स्वस्थ बनाने का काम करता हैं। लेकिन इसके लिए यह भी जरूरी हैं कि इसका सही समय पर सेवन किया जाए ताकि उचित फायदा मिल सकें। तो आइये जानते हैं इससे जुड़ी जानकारी के बारे में।

दूध पीने का सही समय

- अगर आप सुबह वर्कआउट करते हैं तो 1 गिलास दूध का सेवन करें। इससे शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरत पूरी होगी।
- अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो सुबह इसका सेवन करने से बचें।
- दोपहर के समय दूध पीना बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होता है क्‍योंकि इससे शरीर को ताकत मिलती है।

- शाम के समय दूध पीने से आंखों की रोशनी बढ़ाती है।
- अनिद्रा की समस्या होने पर रात के समय हल्का गर्म दूध पीना फायदेमंद होता है लेकिन अगर वेट लूज करना चाहते हैं तो रात में दूध ना पीएं।
- गर्भवती महिलाओं को रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना दूध पीना चाहिए।

दूध पीने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

- कमजोर पाचन, त्वचा संबंधी समस्‍याओं, खांसी, अपच और पेट में कीड़े जैसी समस्‍याओं से परेशान लोगों को दूध के सेवन से बचना चाहिए।
- दूध को कभी भी भोजन के साथ नहीं पीना चाहिए क्‍योंकि यह जल्‍दी हजम नहीं हो पाता।
- आयुर्वेद के अनुसार रात को सोने से पहले दूध पीने के लिए जरूरी है कि आप शाम के भोजन के दो घंटे बाद ही इसे पीएं।