मीठा शहद भी करता है कडवे जहर का काम, जरूर ध्यान में रखें ये बातें

शहद के बारे में तो सभी जानते ही है कि यह किस तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता हैं। क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं और स्वाद में भी मीठा होने की वजह से बहुत पसंद किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत बनाने वाला यही शहद, जहर का काम भी करता हैं। जी हाँ, कुछ चीजें ऐसी हैं अगर उनके साथ शहद का सेवन किया जाए तो यह जहर का काम करता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए उन चीजों की जानकारी लेकर आए हैं, जिनको शहद के साथ सेवन करने से बचना चाहिए।

* मूली

भूलकर भी मूली के साथ शहद का सेवन न करें। दरअसल, इससे बॉडी में टॉक्सिन्स बनने लगते है। इससे कई हैल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। मूली खाने के कम से कम एक घंटे बाद शहद का सेवन करें।

* गर्म पानी

अक्सर लोग वजन कम करने के लिए गर्म पानी में शहद डालकर पीते हैं जोकि गलत है। ज्यादा गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर में गर्मी पैदा होने लगती है, जिससे पेट संबंधित समस्याएं होने लगती है। ऐसे में गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं।

* चाय या कॉफी


चाय या कॉफी के साथ शहद का सेवन न करें। इससे शरीर का तापमान बढ़ता है जिससे घबराहट और स्ट्रेस बढ़ता है।

* गर्म चीजों के साथ

शहद का सेवन गर्म चीजों के साथ न करें। शहद के साथ इसका सेवन जहर के समान होता है। दरअसल, शहद की तासीर गर्म होती है जिससे पेट खराब हो सकता है।