कान का दर्द देता हैं असहनीय पीड़ा, इन 8 घरेलू नुस्खों की मदद से पाए आराम

शरीर के कई हिस्से ऐसे हैं जो बेहद संवेदनशील होते हैं और उनमें उठी तकलीफ बेहद परेशान करती हैं। इन्हीं संवेदनशील अंगों में से एक हैं कान जिसमें उठा हल्का सा भी दर्द असहनीय पीड़ा का अहसास करवाता हैं। सर्दियों के इन दिनों में कान का दर्द एक आम समस्या हैं। अगर शुरूआती कान दर्द परेशानी में समय रहते कुछ उपाय कर लिए जाए तो इसे विकराल रूप लेने से रोका जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कान दर्द में आराम दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

पिपरमिंट

पिपरमिंट का तेल और उसकी पत्ती दोनों ही कान के दर्द में बेहद लाभकारी होती है। इसके प्रयोग के लिए पिपरमिंट की पत्तियों का रस निकालकर उसे ड्राप बोतल की सहायता से अपने कान में डालें। इसके अलावा आप पिपरमेंट तेल को कॉटन की सहायता से अपने कान में भी लगा सकते है। इससे दर्द में जल्द आराम मिलेगा।

तुलसी

तुलसी के फायदे कौन नहीं जनता लेकिन इसकी मदद से कान का दर्द भी दूर हो सकता है ये केवल कुछ ही लोग जानते है। इसके लिए तुलसी की पत्तियों का रस निकालकर उसकी कुछ बुँदे अपने कान में डालें। दिन में दो बार प्रयोग करने से दर्द में आराम मिलेगा।

प्याज

प्याज हर घर में मिलने वाली सब्जी है लेकिन क्या आप जानते है की इसकी मदद से कान दर्द भी ठीक किया जा सकता है। इसके लिए प्याज का रस निकाल लें और उसे हल्का गुनगुना कर लें। गुनगुना हो जाने के बाद दिन में 3 से 4 बार उसकी 2-3 बूंद कान में डालें। जल्द ही दर्द में आराम मिलेगा।

लहसुन

लहसुन किसी भी बीमारी के लिए एंटी बायोटिक का काम करता है। इसकी मदद से आप कान दर्द को भी ठीक कर सकते है। इसके लिए लहसुन को बारीक़ काटकर उसे सरसों के तेल में गर्म कर लें। ठंडा होने के बाद उसे छान लें, और दिन में 2-3 बूंद अपने कान में डालें। आप चाहे तो सीधे लहसुन के रस को भी कान में डाल सकते है।

नीम

नीम, इन्फेक्शन के लिए कितना लाभकारी होता है ये तो हम सभी जानते है। लेकिन क्या आप जानते है की इसकी मदद से कान दर्द में भी राहत पाई जा सकती है। इसके लिए नीम की पत्तियों का रस निकालकर उसकी 2-3 बूंद अपने कान में डालें। फायदा होगा।

आम के पत्ते

आम के पत्तों का प्रयोग करने से भी आप कान के दर्द से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए आम के पत्तों को पीसकर उनका रस निकाल लें। इस रस को गुनगुना करके उसकी 2 से 3 बूंद कान में डालें। दिन में 3-4 प्रयोग करने से दर्द में आराम मिल जाएगा।

अदरक

कान में दर्द होने पर अदरक का प्रयोग करना लाभकारी होता है। इसके लिए अदरक का रस निकालकर उसे अपने कान में डालें। कुछ ही प्रयोग से आपके कान का दर्द ठीक हो जाएगा।

ओलिव ऑइल

इस समस्या के लिए ओलिव ऑइल भी काफी लाभकारी होता है। ये एक लुब्रीकेंट की तरह काम करता है जो कान में जाकर इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए ओलिव आयल को गुनगना करके उसकी 3 से 4 बूंद कान में डालें। आराम मिलेगा।